{"_id":"69a84349686834b74a082064","slug":"four-young-boy-died-in-road-accident-at-rohtak-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: होली के दिन रोहतक में बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक में टक्कर; चार युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: होली के दिन रोहतक में बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक में टक्कर; चार युवकों की मौत
Wed, 04 Mar 2026 08:06 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला (रोहतक)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला (रोहतक)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 04 Mar 2026 08:06 PM IST
सार
हरियाणा के रोहतक जिले में होली के दिन बड़ा सड़क हादसा पेश आया। यहां बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली के दिन रोहतक में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेशनल हाईवे नंबर-9 पर चुलियाना मोड़ के पास बुधवार शाम कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में इस्माइला निवासी बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो ने पीजीआई रोहतक पहुंचते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में इस्माइला निवासी मोहन, राजा, लीलू व सोनू शामिल हैं। तीन युवक एक ही परिवार के हैं। त्योहार के दिन हुई घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।