{"_id":"62bca35c5d7a8d1efe0d1873","slug":"four-players-won-medals-in-khelo-india-ranking-wrestling-competition-rohtakcity-news-rtk650959574","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
सब जूनियर नेशनल रैंकिग प्रतियोगिता में पदक विजेता मंजू और तन्नू। विज्ञप्ति
रोहतक। पंचकूला में आयोजित पहली खेलो इंडिया महिला व पुरुष रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने पदक जीते। चारों खिलाड़ी लंबे समय से छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं।
कोच मंदीप सिंह ने बताया कि स्टेडियम में अभ्यास करने वाले चार खिलाड़ियों ने पदक जीतकर भविष्य में होने वाली जूनियर प्रतियोगिता के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते व दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते हैं।
कोच मंदीप ने बताया कि पुरुष वर्ग में ग्रीको रोमन की 80 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में चुलियाना गांव के योगेश ने स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर पर योगेश की यह पहली उपलब्धि है। ग्रीको रोमन की 55 किलोग्राम भारवर्ग में पुर गांव के भारत ने कांस्य पदक जीता। वह तीन वर्ष से छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास कर रहा है। लड़कियों की 57 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में भिवानी के नंगला गांव की मंजू ने स्वर्ण पदक जीता। मंजू करीब एक वर्ष से छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास कर रही है। वहीं जिले के गांव रुड़की की बेटी तन्नू ने 65 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। तन्नू स्कूल नेशनल गेम्स में भी कांस्य पदक जीत चुकी है।