फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four more dengue patients found, figure reaches 214 in the district

Rohtak News: डेंगू के चार मरीज और मिले, जिले में आंकड़ा पहुंचा 214

Wed, 13 Sep 2023 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Four more dengue patients found, figure reaches 214 in the district
रोहतक। डेंगू का प्रकोप जारी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने चार और मरीजों की पुष्टि की है। जिले में अब डेंगू का आंकड़ा 214 हो गया है। इसके अलावा 66 जगह मच्छर का लार्वा मिला। संबंधित लोगों को विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। मच्छर जनित रोगों पर अंकुश के लिए फॉगिंग की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को डेंगू के चार नए मरीज मिले। यह केस बालंद, गांधरा, एकता कॉलोनी व डेयरी मोहल्ला में मिले हैं। शहर में अब तक 120 व गांवों में 94 डेंगू पीड़ित मरीज मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा 18 केस सांगाहेड़ा में सामने आए हैं। डेंगू प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग फॉगिंग करवा रहा है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को मच्छर का लार्वा नहीं पनपने देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए सफाई अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। विभाग की टीमों को लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत 66 जगह लार्वा मिला। इसके चलते लोगों को नोटिस जारी किया गया। इधर, विभाग की ओर से मॉडल टाउन, आजाद नगर, गीता कॉलोनी, माल गोदाम रोड, पीच परसराम, राम नगर, जगदीश कॉलोनी, घनीपुरा बाबा वाली पार्क, नेहरा पार्क सुनहरा वाली गली, दहिया रोड, वार्ड नंबर-15, जसवीर कॉलोनी, हरकी देवी कॉलोनी, बसंत विहार, वार्ड नंबर आठ में फॉगिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed