फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four incidents of theft in the district in 72 hours

72 घंटे में जिले में चोरी की चार वारदात

Mon, 24 Jan 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four incidents of theft in the district in 72 hours
रोहतक। कड़ाके की ठंड का चोर फायदा उठा रहे हैं। यही कारण है कि 72 घंटे में जिले में चोरी की चार वारदात हुई। मकान मालिक जहां ठंड से बचने के लिए दुबक कर सो रहे हैं, दूसरी तरफ चोर ताले तोड़कर लाखाें रुपये के आभूषण व नकदी ले जा रहे हैं। रैनकपुरा, गिरावड़ व खेड़ी साध में इस तरह की वारदात हुई हैं। दो जगह तो परिवार वारदात के समय घर के अंदर ही सो रहे थे। इस संबंध में सिटी, लाखनमाजरा व आईएमटी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

मां-बेटे को सुबह पता चला, पिछले कमरे में चोरी हो गई
पुलिस के मुताबिक रैनकपुरा निवासी संजय ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात को वह अपनी मां के साथ मकान के अगले कमरे में सो रहा था। सुबह पांच बजे उठा तो देखा मकान के पिछले कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा मिला। चोर सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, सोने की बाली, दो चांदी की पाजेब, चांदी की बच्चों की कुंडली व 25 हजार रुपये की निकाल कर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गिरावड़ में परिवार के बीच से ढाई लाख के जेवरात चोरी
पुलिस के मुताबिक गिरावड़ गांव निवासी राकेश ने दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी की रात को पूरा परिवार सोया हुआ था। घर के एक कमरे को उन्होंने स्टोर बना रखा है, जिसमें अलमारी रखी हैं। रविवार को तड़के चार बजे उठकर देखा तो स्टोर रूम का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सोने के दो मंगलसूत्र, दो सोने व एक चांदी की अंगूठी और 40 हजार रुपये की नकदी नहीं मिली। मामले की सूचना लाखनमाजरा थाने में दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ी साध में कमरे का ताला तोड़कर नकदी निकाली
उधर, यूपी के गांव बिलास, जिला भऊ निवासी अमरजीत ने आईएमटी थाने में शिकायत दी है कि वह फैक्टरी में नौकरी करता है। साथ ही खेड़ी साध में कमरा किराए पर ले रखा है। सुबह सात बजे देखा तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर से 750 रुपये की नकदी व उसका आधार कार्ड गायब था। दो अस्थल बोहर में रहने वाले जीतू यादव पर शक है, जो फैक्टरी में ही नौकरी करता है।
श्मशान घर के बाहर से व्यापारी की स्कूटी चोरी, डिग्गी में रखे थे चार लाख रुपये
शहर की चमेली मार्केट के एक व्यापारी की स्कूटी रविवार को तेज कालोनी स्थित श्मशान भूमि के बाहर से चोरी हो गई, जिसमें चार लाख रुपये रखे थे। इस संबंध में व्यापारी ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक चमेली मार्केट निवासी गौरव धींगड़ा ने दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसके किसी परिचित का देहांत हो गया था, जिसके अंतिम संस्कार में साढ़े 11 बजे तेज कालोनी स्थित श्मशान भूमि में गया था। उसने स्कूटी श्मशान भूमि के बाहर खड़ी कर दी। 15 मिनट बाद वापस आया तो स्कूटी नहीं मिली, जबकि उसकी डिग्गी में चार लाख रुपये रखे थे। पहले तो उसने सोचा कोई परिचित गलती से ले गया, लेकिन जब कहीं सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।

ठंड में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत : एसपी
पुलिस का हर जगह रहना संभव नहीं है। ठंड के मौसम में मकान मालिकों को और ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। अच्छी तरह से चारों तरफ के दरवाजों को बंद करें। साथ ही कहीं बाहर जाएं तो नजदीक के थाने या चौक में बताकर जाएं, ताकि उस एरिया में गश्त ज्यादा कर सकें। संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दे तो पुलिस को सूचना दें।
- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक
एक सप्ताह में ये हुई चोरी
16 जनवरी : माडल टाउन में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चुराया।
17 जनवरी : एकता कालोनी में मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी।
18 जनवरी : निगाना गांव में पिकअप सवारों ने किया चोरी का प्रयास।
20 जनवरी : शांतमई चौक पर दिनदहाड़े महिला के झुमके व अंगूठी ले गए युवक।
21 जनवरी : चमारिया गांव में मकान का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी
22 जनवरी : समचाना गांव में बीएसएनल के टावर की बैटरी चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed