फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four crore rupees compensation not received, delegation met Naib Tehsildar

Rohtak News: नहीं मिला चार करोड़ रुपये मुआवजा, नायब तहसीलदार से मिला प्रतिनिधिमंडल

Fri, 03 Mar 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 03 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Four crore rupees compensation not received, delegation met Naib Tehsildar
महम। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी का प्रतिनिधिमंडल नायब तहसीलदार दीपक से मिला। इस दौरान किसान सभा के सदस्यों ने रबी फसल 2022 का मंजूर हो चुका बकाया चार करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किए जाने की मांग की। साथ ही किसान सभा ने खरीफ फसल 2022 में बर्बाद हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी की रिपोर्ट को गांव के अनुसार रकबा दिखाने व बारिश की वजह से हुए जलभराव के कारण जिन खेतों में फसलों की बिजाई नहीं हो सकी और वे खाली रह गई थी, उसकी भी रिपोर्ट लेकर किसानों का मुआवजा तैयार करवाने की मांग की।
विज्ञापन

किसान सभा सदस्यों की मांग पर नायब तहसीलदार दीपक ने तीन मार्च को पटवारियों की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जो मुआवजा तैयार हो चुका है, उसका वितरण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर राय सिंह नेहरा, जयपाल सिवाच, बलवान सिंह, सज्जन बागड़ी, धर्मपाल दांगी, चंद्रभान सीसर, कमलेश सिवाच, रणवीर सिंह बड़ाली, बलवान सिंह, सतवीर सिंह मदीना व संदीप मोखरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed