फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   four criminal arrest

डोगा को पुलिस से छुड़वा लिया, खुद पकड़े गए

Sat, 19 Oct 2013 10:39 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
four criminal arrest
अपराध जांच शाखा की विशेष टीम ने पीजीआई से बदमाश अशोक उर्फ डोगा (35) को
विज्ञापन
भागने में मदद करने वाले उसके चार साथियों को करौंथा-बालंद रोड से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, एक कारतूस, रॉड और डंडा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी बलियाना निवासी दीपक उर्फ दीपू, रविंद्र उर्फ बोरी, शादीपुर (जुलाना) निवासी सूरज उर्फ दीवाना और वार्ड नंबर चार जुलाना निवासी नीरज को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि करौंथा-बालंद रोड पर चार युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अपराध जांच शाखा प्रभारी संदीप धनखड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर खडे़ चार युवक खेतों की तरफ भागने लगे।

पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर चारों युवकों को धर दबोचा और उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल, एक कारतूस, रॉड और डंडा बरामद हुआ। पुलिस चारों आरोपियों को अपराध जांच शाखा ले आई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही नौ अक्तूबर को पीजीआई से ईनामी बदमाश डोगा को भागने में मदद की थी।

इस मामले में पुलिस ने हवलदार महेंद्र और सिपाही बलवान के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इससे पहले डोगा को 13 अप्रैल को गांव खरावड़ से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके साथी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। एसपी ने बताया कि डोगा की गिरफ्तारी के लिए अपराध जांच शाखा की विशेष टीम अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed