{"_id":"5daa25ca8ebc3e0164408cfd","slug":"four-caught-giving-exam-instead-of-another-rohtak-news-rtk523838641","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन स्कूल - दूसरे की जगह परीक्षा देते चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन स्कूल - दूसरे की जगह परीक्षा देते चार पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की परीक्षा में सब कुछ ओपन है। परीक्षा पास करने के लिए नकलची नकल ही नहीं अपनी जगह दूसरे परीक्षार्थी बैठाने तक से गुरेज नहीं कर रहे हैं। यह खुलासा शुक्रवार को उपायुक्त आरएस वर्मा की विशेष टीम ने किया। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर चल रही दसवीं की सामाजिक विज्ञान व बारहवीं कक्षा की गृह विज्ञान की परीक्षा के दौरान टीम ने छापा मार कर दूसरे की जगह परीक्षा देते चार परीक्षार्थी पकड़े हैं। इसमें हरकिशन मेमोरियल स्कूल से तीन व महेंद्रा माडल स्कूल से एक परीक्षार्थी शामिल है। इन पकड़े गए चारों फर्जी परीक्षार्थियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
परीक्षार्थी के चेहरे से मैच नहीं हुई फोटो
उपायुक्त की टीम ने परीक्षा केंद्रों की जांच की। इस दौरान परीक्षार्थियों के चेहरे वर्तमान की फोटो से न मिलान खाते नजर नहीं आए। इसे पकड़े गए चार परीक्षार्थियों पर संदेह गहरा गया। शक के आधार पर इनसे पूछताछ की गई तो चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद चारों परीक्षार्थियों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए मामला पुलिस के पास भेज दिया।
स्कूल प्रबंधन पर फर्जीवाड़े में लिप्त होने का संदेह : उपायुक्त
उपायुक्त आरएस वर्मा का कहना है कि कुछ समय पहले ओपन स्कूल की परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। फर्जीवाड़े में स्कूल प्रबंधन के लिप्त होने का संदेह है। एसपी से संपर्क साधकर पुलिस व विजिलेंस की विशेष टीम तैयार की गई। यह टीम परीक्षा पर नजर रखे हुए थी। शुक्रवार को छापा मार कर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया। इस दौरान चार फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए।
विज्ञापन
स्कूल संचालकों पर कार्रवाई व परीक्षा केंद्र तोड़ने की करेंगे सिफारिश
उपायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि इस मामले में बोर्ड को संबंधित स्कूलों के परीक्षा केंद्र तोड़ने के लिए सिफारिश की जायेगी। इस फर्जीवाड़े में पूरा गिरोह शामिल हो सकता है। ऐसे में मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। यही नहीं बोर्ड को ओपन बोर्ड के ऑर्ब्जवर व संबंधित स्कूलों के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए भी लिखा जायेगा।
डीईओ को सौंपी नकल पर अंकुश की जिम्मेदारी
उपायुक्त ने कहा कि जिले में चल रही नेशनल ओपन स्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा नहीं चलने दिया जाएगा। परीक्षा में नकल कराने की शिकायतें मिलने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा को फर्जीवाड़ा व नकल रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्कूल प्रशासन डेली रूटीन में परीक्षार्थियों की चैंकिंग करता है। शुक्रवार को भी यह जांच की जा रही थी। इस दौरान उपायुक्त की फ्लाइंग आ पहुंची। उपायुक्त फ्लाइंग ने चार परीक्षार्थियों को पकड़ा। ये दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे फर्जी परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड व पहचान पत्र को स्कैन करके लाए थे। इसके चलते शुरुआती जांच में ये पकड़ में नहीं आए।
- रितु विज, प्राचार्या हरीकिशन मेमोरियल स्कूल।
विद्यालय में चल रही नेशनल ओपन की परीक्षा के दौरान एक परीक्षा अपने भाई की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। इस परीक्षार्थी को उपायुक्त फ्लाइंग ने पकड़ा है। परीक्षा से पहले सभी के एडमिट कार्ड व पहचान पत्रों की जांच के बाद ही अंदर भेजा गया था। इस फर्जी परीक्षार्थी का चेहरा असल विद्यार्थी से मिलता है। इसीलिए शायद वह उसकी जगह परीक्षा देने आया।
- जंग बहादुर, सुपरिटेंडेंट, महेंद्रा मॉडल स्कूल।
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश द्वार से लौटाए छह फर्जी परीक्षार्थी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा के दौरान दिल्ली बाईपास स्थित केंद्रीय विद्यालय में भी छह फर्जी परीक्षार्थी पहुंचे। ये परीक्षार्थी प्रवेश द्वार पर जांच में फंस गए। खुद को फंसता देख ये परीक्षा दिए बगैर ही वहां से भाग निकले। केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार का कहना है कि एडमिट कार्ड के फोटो व जानकारियों का पहचान पत्र के फोटो से मिलान नहीं होने पर ये फर्जी परीक्षार्थी प्रवेश द्वार से ही भाग गए।