फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four accused of farmer's murder arrested

Rohtak News: किसान की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 02:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 26 Aug 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
Four accused of farmer's murder arrested
साल्हावास। गांव सुंदरहेटी में 30 मई को हुई किसान गजे सिंह की जमीनी रंजिश में की गई हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें मुख्य आरोपी संजय अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक जोगेंद्र के अनुसार मोहित निवासी सुंदरहेटी ने शिकायत देकर बताया था कि उसके पिता गजे सिंह खेतीबाड़ी का काम करते थे। वह रात को खाना खाकर सो गए थे। जब वह रात को पानी पीने के लिए उठा तो उसने देखा कि उसके पिता मृत अवस्था में थे। उनकी अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी व तलवार से हत्या कर दी थी। उसने शक जताया था कि यह हत्या जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर की गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओमबीर, रामेहर, सूरत सिंह व सोमबीर निवासी सुंदरहेटी के तौर पर की गई। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed