फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fountain will be installed at Swami Vivekanand Chowk and tiles will be installed in Punjabi Ramlila

Rohtak News: स्वामी विवेकानंद चौक पर फव्वारा और पंजाबी रामलीला में लगेंगी टाइल

Sat, 09 Aug 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fountain will be installed at Swami Vivekanand Chowk and tiles will be installed in Punjabi Ramlila
नगर निगम के आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा को समस्याओं के बारे में बताता पूर्व पार्षद नोरातामल भटन - फोटो : दुकान पर राखी की खरीदारी करतीं महिलाएं।
रोहतक। नगर निगम आयुक्त ने शुक्रवार को शहर के वार्ड-6 व 17 का दौरा किया। साथ ही पार्षदों के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को पानी, सीवर व सड़क की समस्याओं के समाधान की हिदायत दी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह की महिला पार्षद नीरा भटनागर व पूर्व पार्षद नरोतामल भटनागर ने वार्ड की दिक्कतों को आयुक्त के सामने रखा। आयुक्त ने स्वामी विवेकानंद चौक पर फव्वारा लगाने व पंजाबी रामलीला भवन के फर्श पर टाइल लगाने का भरोसा जताया।
विज्ञापन

साथ ही भिवानी स्टैंड पर बने नाले, प्रताप चौक पर जलभराव की समस्या, चौक एवं पार्क का सुंदरीकरण, पीने के पानी व सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि प्रताप चौक के बरसाती जल निकासी की योजना पर कार्य करें, राधे-राधे पार्क के सुंदरीकरण का कार्य भी निगम जल्द कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वार्ड-17 में पार्षद डिम्पल जैन की उपस्थिति में वार्ड की समस्याओं को नगर निगम कार्यालय में सुना गया। साथ में नगर निगम एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद ने बताया कि वार्ड में पीने का गंदा आना, सीवर जाम होना, छोटूराम चौक पर मलबे व स्ट्रीट लाइट खराब की समस्या है। आयुक्त ने तत्काल छोटूराम चौक से मलबा उठाने व स्ट्रीट लाइट ठीक करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed