{"_id":"6871763ef4c3a62224056b69","slug":"former-soldier-shot-a-woman-boarding-a-train-and-killed-her-rohtak-news-c-17-roh1019-688961-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पूर्व फौजी ने ट्रेन में चढ़ रही महिला की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पूर्व फौजी ने ट्रेन में चढ़ रही महिला की गोली मारकर की हत्या
Sat, 12 Jul 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
पिंकी। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हिसार रोड स्थित नट-बोल्ट बनाने वाली कंपनी में काम करने वाली जींद के जुलाना की 35 वर्षीय पिंकी की शुक्रवार शाम 7 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर गोली मारकर हत्या कर दी। रेलवे पुलिस ने मौके पर ही आरोपी जींद के लिजवाना कलां निवासी 50 वर्षीय वजीर सिंह को दबोच लिया। आरोपी पूर्व सैनिक है, जो मेडिकल मोड़ स्थित बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है।
जुलाना निवासी लक्ष्य ने बताया कि उनके पिता राममेहर दुकान चलाते हैं जबकि मां पिंकी देवी रोहतक में नट-बोल्ट बनाने वाली कंपनी में नौकरी करने आती थी। उसने अभी नेकीराम कॉलेज से बीएससी की है जबकि छोटे भाई वंश ने अभी बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला लिया है।
उनकी मां पिंकी शुक्रवार सुबह साढ़े 6 बजे ट्रेन से ड्यूटी पर आई थी। शाम को वापस जाने के लिए रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर रोहतक से कुरुक्षेत्र जाने वाली कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। थोड़ी देर बाद ट्रेन आ गई। इसी बीच आरोपी वजीर सिंह और उनकी मां पिंकी से कहासुनी करने लगा।
विज्ञापन
जैसे ही उनकी मां ट्रेन में चढ़ने लगी, आरोपी ने दोनाली लाइसेंसी बंदूक से पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मां प्लेटफाॅर्म पर सिर के बल गिर गई। आरोपी बंदूक सहित भागकर ट्रेन में चढ़ गया। सूचना पाकर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। लहूलुहान हालत में घायल पिंकी को पीजीआई ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रास्ता रोक लिया था मां का, तीन माह पहले हुआ था झगड़ा
मृतका के बेटे लक्ष्य ने बताया कि आरोपी वजीर सिंह उनके परिवार को पहले से जानता है। तीन माह पहले पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। उनको आरोपी से पैसे लेने हैं। इतना ही नहीं, उनकी मां का एक बार रास्ता भी रोक लिया था।
महिला की हत्या की जांच कर रहे हैं। आरोपी वजीर सिंह को मौके से काबू कर लिया है, जो पूर्व फौजी है। वारदात क्यों हुई, इसकी जांच पड़ताल रहे हैं। अभी परिजनों से लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुख्ता कारणों का खुलासा पूछताछ के बाद पता चलेगा।
- निकिता गहल, एसपी अंबाला कैंट, जीआरपी
-- -- -- -- -
ट्रेन आने के बावजूद प्लेटफाॅर्म पर नहीं थी पुलिस
सरेआम हत्या से प्लेटफाॅर्म पर अफरा-तफरी मच गई। कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आ चुकी थी। इसके बावजूद कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है।