फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former minister reaches court, hearing to be held on April 29

Rohtak News: अदालत पहुंचे पूर्व मंत्री, 29 अप्रैल को होगी सुनवाई

Fri, 19 Apr 2024 05:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Former minister reaches court, hearing to be held on April 29
रोहतक। मानहानि केस को लेकर वीरवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर अदालत में पेश हुए, लेकिन केस में सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई के लिए अदालत ने 29 अप्रैल की तिथि तय की है। पूर्व मंत्री के वकील राकेश सपड़ा ने बताया कि फरवरी 2020 में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने अदालत में याचिका दायर की थी। आरोप है कि महम विधायक बलराज कुंडू ने पूर्व मंत्री पर जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, उनके मंत्री कार्यकाल में शहरी निकाय व सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए हैं। मामले में महम विधायक से आरोपों को लेकर तथ्य मांगे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पूर्व मंत्री ने अदालत में मानहानि का केस दायर किया था। जिला अदालत ने पूर्व मंत्री की याचिका स्वीकार करते हुए महम विधायक को समन जारी किए थे। सीजेएम कोर्ट के फैसले को महम विधायक ने अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत ने चुनौती दी थी। एएसजे कोर्ट ने निचली अदालत को कहा कि मामले में नया आदेश पारित किया जाए। पूर्व मंत्री ने एएसजे कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत को दोबारा सुनवाई के आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed