फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Home Minister Vij ahead of Saini and Hooda on list, Dushyant Chautala is second and former CM third

Haryana: एक्स पर सैनी और हुड्डा पर भारी है पूर्व गृहमंत्री विज, दुष्यंत चाैटाला दूसरे व पूर्व CM तीसरे नंबर पर

Fri, 20 Sep 2024 10:25 AM IST
नवीन दलाल देवेन्द्र दीक्षित, रोहतक (हरियाणा)
देवेन्द्र दीक्षित, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Sep 2024 10:25 AM IST
सार

लोकप्रियता के मामले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व इंडियन नेशनल लोकदल के जनरल सेक्रेटरी अभय सिंह चौटाला सीएम नायब सैनी से कहीं आगे हैं। उनके एक्स पर 1.62 लाख फॉलोअर्स हैं। अभय चौटाला सिरसा जिले की ऐलनाबाद सीट से ताल ठोक रहे हैं।

विज्ञापन
Former Home Minister Vij ahead of Saini and Hooda on list, Dushyant Chautala is second and former CM third
भाजपा नेता अनिल विज - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर 101 मिलियन (10 करोड़) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे नेताओं की बात करें तो 'गब्बर' नाम से चर्चित पूर्व गृहमंत्री अनिल विज सब पर भारी हैं। विज के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर 8.64 लाख फॉलोअर्स हैं। विज अंबाला कैंट विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के वीआईपी नेताओं में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चाैटाला उचानाकलां विधानसभा सीट से मैदान में हैं। उनके एक्स पर 5 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, रोहतक जिले की गढ़ी-सांपला-किलोई सीट से प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 3.96 लाख फॉलोअर्स हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी के एक्स पर 75.9 हजार फॉलोअर्स हैं। सैनी कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


लोकप्रियता के मामले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व इंडियन नेशनल लोकदल के जनरल सेक्रेटरी अभय सिंह चौटाला सीएम नायब सैनी से कहीं आगे हैं। उनके एक्स पर 1.62 लाख फॉलोअर्स हैं। अभय चौटाला सिरसा जिले की ऐलनाबाद सीट से ताल ठोक रहे हैं। इसी तरह आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कैथल की कलायत सीट से प्रत्याशी अनुराग ढांडा के 60.4 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं, उचानाकलां सीट से ताल ठोक रहे पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह के वर्तमान में 29.6 हजार फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसदों में मनोहर लाल सब पर भारी

पूर्व सीएम व करनाल से माैजूदा सांसद मनोहर लाल के एक्स पर 23 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के 6.03 लाख फॉलोअर्स हैं। भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल के 3.25 लाख फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस की ही सांसद कुमारी सैलजा के एक्स पर 2.12 लाख फॉलोअर्स हैं।

राजनीतिक दलों में भाजपा सबसे आगे

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों ने भी एक्स पर सोशल मीडिया पेज बना रखा है। इनमें भाजपा सबसे आगे हैं। हरियाणा भाजपा के सोशल मीडिया एक्स पर 3.15 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, हरियाणा कांग्रेस के 1.62 लाख फॉलोअर्स हैं। आम आदमी पार्टी के हरियाणा पेज पर 78.3 हजार फॉलोअर्स हैं। जननायक जनता पार्टी के 71.9 हजार और इंडियन नेशनल लोकदल के 27.6 हजार फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed