फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda took a jibe at minister Anil Vij

Haryana: पूर्व CM हुड्डा का मंत्री विज पर तंज, बोले- विज बिना आंख और कान के गृहमंत्री, सही जगह आगरा में

Sat, 25 Nov 2023 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 07:21 PM IST
सार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रोहतक में डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियों में भर्तियों की जज की निगरानी में सीबीआई जांच करवाए। 

विज्ञापन
Former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda took a jibe at minister Anil Vij
गृहमंत्री अनिल विज पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया कटाक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि गृहमंत्री अनिल विज बिना आंख और कान के गृहमंत्री हैं, क्योंकि सीआईडी उनके पास नहीं है, जो अब तक गृहमंत्री के पास ही रही है। विज की सही जगह आगरा में है। हुड्डा शनिवार को रोहतक में डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि सरकार की हकीकत कई मुद्दों पर कोर्ट में उजागर हो चुकी है। शिक्षा के साथ-साथ नौकरियों के मामलों में अनियमितताएं पाए जाने पर कई बार कोर्ट ने सरकार पर जुर्माना लगाया है। कुछ दिन पहले ही वेटनरी सर्जन की भर्ती में हुए कई खुलासों के चलते सरकार को आखिरकार यह भर्ती रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार स्कूल बनाना तो दूर पहले से स्थापित स्कूलों में बिजली, पानी, यहां तक कि लड़कियों को टॉयलेट तक मुहैया नहीं करवा रही है। पहले तो बीजेपी ने टीचर्स की भर्तियां बंद की। इस सरकार ने 9 साल में अब तक एक भी जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) भर्ती नहीं निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


131 सरकारी स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं
हुड्डा ने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेजने के लिए नई-नई नीतियां लागू कीं। यहां तक कि प्राइवेट स्कूलों को सरकारी स्कूल गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उसके बाद मर्ज के नाम पर करीब 5000 स्कूलों को बंद कर दिया गया। अब हाई कोर्ट में दिए गए हलफनामे से पता चलता है कि ये बीजेपी-जेजेपी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को हर सुविधा और शिक्षा से वंचित करना चाहती है। आज प्रदेश के 131 सरकारी स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं है। इसके बावजूद विभाग ने 10,676 करोड़ रुपये की ग्रांट को बिना इस्तेमाल के सरकार को वापस भेज दिया।


शराब कांड प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार भर्ती घोटालों के साथ शराब घोटाले व जहरीली शराब कांड को भी दबाने का प्रयास कर रही है। लॉकडाउन शराब घोटाले में किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। नशा कारोबारियों को सरकार द्वारा संरक्षण दिए जाने का ही नतीजा है कि पहले सोनीपत और अब यमुनानगर में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed