फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former employees will meet CM to solve problems

Rohtak News: समस्याओं के समाधान के लिए सीएम से मिलेंगे पूर्व कर्मचारी

Sun, 28 Jul 2024 05:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Former employees will meet CM to solve problems
27सीटीके03... रोडवेज भवन में मांगाें को लेकर धरने पर बैठे ज्वाइंट एक्शन के रिटायर्ड कर्मचारी। स
रोहतक। ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा की 15 सदस्यीय कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रोडवेज भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर देवराज नांदल ने की। इसका शुभारंभ ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के कन्वीनर कुलभूषण शर्मा ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा किसी भी तरह से पेंशनर्स की मांगों को सरकार से पूरा कराना रहा।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के सदस्यों ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी यदि कोई समाधान नहीं निकलता तो धरने प्रदर्शन व ज्ञापन देकर चुनाव में वोट की चोट से विरोध किया जाएगा। बैठक में कमेटी सदस्य कुलभूषण शर्मा, सदस्य देवराज नांदल, किताब सिंह भनवाला, बाबू लाल यादव, जलकरण बल्हारा, मेहर सिंह नैन, वीरेंद्र शर्मा, प्रेम सिंह सैनी, पहल सिंह तंवर, जयकिशन दलाल, वीरेंद्र छारा से भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed