फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Congress official arrested in fraud case, on three-day remand

Rohtak News: धोखाधड़ी के केस में कांग्रेस का पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर

Mon, 17 Mar 2025 03:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
Former Congress official arrested in fraud case, on three-day remand
रोहतक। युवा कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी सुरेंद्र पंवार को पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आर्य नगर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया ने बताया कि आरोपी से गहराई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक फरवरी माह में दर्ज एफआईआर में चुनीपुरा निवासी सविता ने शिकायत दी थी कि वह निजी पारिवारिक उपयोग के लिए एक प्लाॅट खरीदना चाहती थी। आरोपी प्रेम नगर निवासी सुरेंद्र पंवार का उसके परिवार के साथ आना-जाना था। आरोपी ने कहा कि उसका कन्हेली रोड पर 400 गज का प्लाॅट है। दोनों पक्षों में सहमति हो गई और आरोपी ने वर्ष 2020 में 60 लाख रुपये में सौदा कर लिया। नवंबर 2020 में वे रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील में प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन आरोपी नहीं आया। बाद में शक पर छानबीन की तो पता चला कि आरोपी प्लाॅट का मालिक नहीं है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोपी ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। अग्रिम जमानत के लिए इसके बाद हाईकोर्ट में अर्जी दी गई, लेकिन 11 मार्च को हाईकोर्ट ने भी अग्रिम जमानत नहीं दी। इसके बाद अब आर्य नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्लाॅट की धोखाधड़ी के केस में आरोपी प्रेम नगर निवासी सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस संबंध में आर्यनगर थाने में केस दर्ज किया गया था।
रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed