{"_id":"6524523554c359ec90041ad3","slug":"former-cm-hooda-said-asian-games-medal-winners-should-be-appointed-to-the-post-of-dsp-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा बोले- पदक विजेताओं को DSP पद पर नियुक्ति मिले, नकद इनाम राशि बढ़ाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा बोले- पदक विजेताओं को DSP पद पर नियुक्ति मिले, नकद इनाम राशि बढ़ाए सरकार
Tue, 10 Oct 2023 12:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:49 AM IST
सार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार एशियन गेम्स के पदकवीरों की नकद इनाम राशि बढ़ाकर 5, 3 और 2 करोड़ करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति लागू होगी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा साथ मौजूद विधायक भारतभूषण बतरा और शकुंतला खटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एशियन गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को कांग्रेस की ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति के तहत डीएसपी पद पर नियुक्ति देने की मांग उठाई है। साथ ही खिलाड़ियों को मिलने वाली नकद इनाम राशि में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए। स्वर्ण पदक विजेता को 5, रजत विजेता को 3 और कांस्य पदक विजेता को 2 करोड़ रुपए मिलने चाहिए। वह डी पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में देश को 38 पदक मिले। 22 गोल्ड हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। जोगेंदर शर्मा, योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह को कांग्रेस ने डीएसपी, इंस्पेक्टर व अन्य उच्च पदों पर नियुक्ति दी। कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से खिलाड़ियों के लिए ‘पदक लाओ, पद पाओ’, नौकरियों में कोटा और इनाम में बढ़ोतरी की नीति लागू की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने 5 राज्यों के चुनावों की घोषणा का स्वागत करे हुए इन राज्यों में कांग्रेस की जीत का दावा किया। एसवाईएल पर कहा कि साल 2002 में ही हरियाणा के पक्ष में फैसला आ गया था। एसवाईएल का पानी हरियाणा का हक है।
विज्ञापन
इसलिए एक बार फिर 2017 में हरियाणा के हक में फैसला आया। इसी समय हरियाणा का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलने पहुंचा। प्रदेश में हो रहे तमाम भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। इस दौरान उनके विधायक भारतभूषण बतरा और शकुंतला खटक भी मौजूद रहे।