पूर्व सीएम हुड्डा और चौटाला हिंसा के जिम्मेदार : बिश्नोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण आंदोलन के बाद हुए उपद्रव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से लेकर इनेलो पार्टी के नेता भी जिम्मेदार हैं। ये आरोप लगाया है हरियाणा जनहित कांग्रेस के सुप्रीमो व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने। उन्होंने कहा, भाजपा ने भी कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी।
वरना प्रदेश सरकार हिंसा को रोक सकती थी। रविवार को कुलदीप बिश्नोई हिंसा के दौरान शहर में हुई लूटपाट व आगजनी में जलकर राख हुए प्रतिष्ठानों का जायजा लेने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि देश में बंटवारे के समय भी प्रदेश में ऐसा हाल नहीं हुआ है। इस हिंसा के लिए कुछ राजनीतिक पार्टियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, रोहतक इलाके में हुई हिंसा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और सिरसा में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला इसके जिम्मेदार हैं।
जांच कर दोनों दलों के नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर जिस तरह ऑडियो-वीडियो आ रहे हैं उससे साफ है कि इस हिंसा के पीछे किसकी साजिश है। विधायक कुलदीप बिश्नोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात पर भी कटाक्ष किया। कहा कि उनके मन की बात में हरियाणा का कोई जिक्र ही नहीं हुआ।
इस हिंसा के लिए भाजपा सरकार भी जिम्मेदार है। उन्होंने सरकार के मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ितों को मुआवजा देना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने सुखपुरा चौक पर चल रहे धरने पर पहुंचकर भी आश्वासन दिया। इस मौके पर योगेंद्र नाथ, सतबीर, डॉ. राजेश और सीता सैनी आदि मौजूद रहे।