फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Foreigners are also liking coarse grains

Rohtak News: विदेशियों को भी पसंद आ रहा मोटा अनाज

Thu, 04 Jan 2024 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Foreigners are also liking coarse grains
रोहतक। भारत में उत्पादित मोटे अनाज की मांग विदेश में लगातार बढ़ती जा रही है। परिणाम स्वरूप इसका सीधा लाभ भारत के किसानों को मिलेगा और उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। यह बातें पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने बुधवार को नगर निगम के वार्ड 12 के अंतर्गत आने वाले छोटू राम पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बात पर मोहर लगाई है कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। भारत में बड़ी मात्रा में मोटे अनाज का उत्पादन होता है।
विज्ञापन

मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, युवा भाजपा नेता संचित नांदल ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के वर्ष 2024 के कैलेंडर व सरकार की योजनाओं से संबंधित फोल्डर भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अजय बंसल, युवा भाजपा नेता संचित नांदल, पार्षद सुरेश किराड़, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, हरिओम भाली, अशोक खुराना, हरीश कौशिक, प्रशांत रांगी, राजीव भांकर, नरेंद्र खट्टर, रमेश शास्त्री, ज्योत्सना रोहिल्ला, बॉबी गजराज, सुनील राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed