फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Foreign students will be able to apply in MDU till 25th July

Rohtak News: एमडीयू में 25 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे विदेशी विद्यार्थी

Tue, 11 Jun 2024 05:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Foreign students will be able to apply in MDU till 25th July
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) सत्र 2024-2025 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत उच्चतर शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण पर कार्य करेगा। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने सोमवार को उद्गार अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए प्रास्पेक्टस का लोकार्पण करते हुए यह बात कही।

कुलपति ने कहा कि एमडीयू में विदेशी विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए सेंटर फॉर इंटरनेशनल एकेडमिक अफेयर्स के तत्वावधान में ग्लोबल आउटरीच का प्रयास किया जाएगा। विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू कर ट्विनिंग प्रोग्राम भी शुरू किए जाएंगे। डीन, सीआईएए प्रो. ऋषि चौधरी ने सत्र 2024-25 की अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी प्रवेश विवरणिका संबंधित जानकारी दी। एमडीयू में 17 स्नातकीय व 44 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनूप सिंह मान ने एमडीयू की ओर से विदेशी विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं व विशेष छूट के बारे में जानकारी दी। प्रास्पेक्टस के लोकार्पण समारोह में रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, एसोसिएट डीन सीआईएए प्रो. आशीष दहिया, डिप्टी डीन डाॅ. सर्वजीत सिंह गिल, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पंकज नैन उपस्थित रहे। प्रास्पेक्टस एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed