{"_id":"65be86d44d678efbf409779d","slug":"for-complaining-about-bad-fitting-he-was-hit-on-the-head-with-a-hammer-rohtak-news-c-17-roh1019-351718-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खराब फिटिंग की शिकायत करने पर सिर पर मारी हथौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खराब फिटिंग की शिकायत करने पर सिर पर मारी हथौड़ी
Sun, 04 Feb 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। समरगोपालपुर कलां में खराब फिटिंग की शिकायत करने पर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। एक दुकानदार ने दूसरे को हथौड़ी मारकर सिर फोड़ दिया। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गांव के युवक तरुण ने दी शिकायत में बताया कि उसने गांव में परचून की दुकान कर रखी है, साथ ही वह नया मकान बना रहा है। उसमें गांव के युवक प्रदीप से फिटिंग करवाई थी, जिसकी दुकान उसकी दुकान के सामने है। फिटिंग में फाल्ट आने पर वह पिता के साथ उसे शिकायत करने गया। आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। शुक्रवार को वे प्रदीप की दुकान पर पहुंचे, जहां आरोपी उसके पिता से झगड़ा करने लगा। हाथापाई व गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उसके पिता को धक्का मारा और उसे घसीटा, साथ ही हथौड़ी उसके सिर पर मारी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कराया। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। ब्यूरो
विज्ञापन