फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Foot overbridge will soon be built near Jat College and Government Women's College

जाट कॉलेज व राजकीय महिला कॉलेज के पास जल्द बनेगा फुट ओवरब्रिज

Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Foot overbridge will soon be built near Jat College and Government Women's College
रोहतक। नगर निगम जल्द ही दिल्ली रोड पर जाट कॉलेज और सोनीपत स्टैंड पर राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के पास फुट ओवरब्रिज बनाने जा रहा है। इनके बनने से छात्र-छात्राओं और आमजन को सड़क पार करते समय दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में जाट कॉलेज और राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हैं। इन दोनों शिक्षण संस्थानों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। शिक्षण संस्थान आते और जाते समय विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय परेशानी झेलनी पड़ती है क्योंकि सर्वाधिक ट्रैफिक इन्हीं सड़कों पर रहता है। विद्यार्थी कभी भागकर सड़क पार करते हैं तो कभी सेंट्रल वर्ज से, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। यही नहीं, छुट्टी होने के बाद जब विद्यार्थी निकलते हैं, तो दिल्ली मार्ग और सोनीपत स्टैंड चौराहा पर जबरदस्त जाम लग जाता है, जिसे सुचारु करने में पुलिस के भी पसीना छूट जाते हैं। विद्यार्थियों की दिक्कत के साथ-साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। इसके मद्देनजर पूर्व में नगर निगम हाउस की बैठक में दोनों स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है, जिस पर जल्द निगम प्रशासन अमल करने जा रहा है। निगम के अनुसार दोनों ही फुट ओवरब्रिज का एस्टीमेट बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही प्रशासनिक मोहर लगते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक माह में फुट ओवरब्रिज बनने का काम शुरू होने का अनुमान है।
विज्ञापन

सेक्टर-एक में भी बनेगा फुट ओवरब्रिज
नगर निगम की हाउस में सेक्टर-एक में फुट ओवरब्रिज बनाने का भी प्रस्ताव पास हो चुका है। इसको लेकर भी निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि जाट कॉलेज और राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के पास फुट ओवरब्रिज बनने के बाद सेक्टर-एक में बनना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जल्द जाट कॉलेज और राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के पास फुट ओवरब्रिज बनेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक माह में दोनों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद सेक्टर-एक में निर्माण कराया जाएगा।
- सुरेंद्र गोयल, भू-अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed