फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Foot overbridge is ready at Kharawar railway station at a cost of 2.5 crores

Rohtak News: खरावड़ रेलवे स्टेशन पर 2.5 करोड़ से फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार

Sun, 22 Jun 2025 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Foot overbridge is ready at Kharawar railway station at a cost of 2.5 crores
22सीटीके32.. खरावड़ गांव में इंजीनियर श्री भगवान मलिक का स्वागत करतीं महिलाएं। स्रोत:ग्रामीण
रोहतक। खरावड़ व आसपास के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यहां रेलवे स्टेशन पर 2.5 करोड़ रुपये की लागत से 175 मीटर लंबा तीन मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद यहां लगातार हो रहे जान माल के नुकसान से बचने के लिए ग्रामीणों ने यह मांग उठाई थी। निर्माण पूरा होने पर रविवार को ग्रामीणों ने पूर्व चीफ इंजीनियर रेलवे श्रीभगवान मलिक का रोहतक पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रेलवे स्टेशन पर हो रही जान माल की हानि से बचने के लिए रेलवे लाइन पर फुट ओवरब्रिज बनाने का अनुरोध किया था। तीन वर्ष पहले गांव के पूर्व सरपंच विजेंद्र मलिक की अगुवाई में कुछ लोगों ने डीआरएम से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले इंजीनियर श्रीभगवान मलिक ने नारियल तोड़कर इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया था। डीआरएम नई दिल्ली, जीएम उत्तरी रेलवे व रेलवे प्रशासन की देखरेख में यह पुल बन कर तैयार हो गया है।

पूर्व सरपंच विजेंद्र मलिक, पूर्व सरपंच कमलेश जांगड़ा, कारौर के पूर्व सरपंच सूरत सिंह, वर्तमान सरपंच महिपाल मलिक, कैप्टन जगबीर मलिक, राजवीर मलिक ने ग्रामीणों लोगों की तरफ से अधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed