{"_id":"6aecbf9bbd05e7bea10b8da1","slug":"food-safety-department-steps-up-rohtak-news-c-196-1-nnl1010-147482-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, सात मिठाइयों के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, सात मिठाइयों के सैंपल लिए
विज्ञापन
फोटो 08 खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण करते डॉ. अमित कुमार। स्रोत: विभाग
नारनौल। त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग जिले में लगातार निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान चला रहा है।
इसी अभियान के तहत वीरवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने नांगल चौधरी, नारनौल एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न मिठाई विक्रेताओं एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सात विभिन्न मिठाइयों के खाद्य नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की कार्रवाई को देखते हुए दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें। उपभोक्ता हमेशा साफ-सुथरे एवं विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, ताजगी एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
उन्होंने मिठाई विक्रेताओं, हलवाइयों एवं खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वाले सभी कारोबारियों से भी अपील की है कि वे अधिक मुनाफे के लालच में किसी भी प्रकार की मिलावट न करें। उन्होंने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सैंपलिंग एवं निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।