फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fogging will not be done in Municipal Corporation wards, Health Department has issued a guide line

नगर निगम वार्डों में नहीं कराएगा फॉगिंग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइड लाइन

Thu, 21 Jul 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fogging will not be done in Municipal Corporation wards, Health Department has issued a guide line
रोहतक। नगर निगम प्रशासन अब वार्डों में फॉगिंग नहीं कराएगा। इससे अस्थमा व दिल के रोगियों को दिक्कत हो सकती है। जिस घर में डेंगू का रोगी मिलेगा, उससे 50-50 घर आगे-पीछे फॉगिंग होगी। यह गाइड लाइन स्वास्थ्य विभाग ने दी है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में शहर के तमाम खुले मैदानों, पार्कों और टूटे जर्जर रास्तों पर जलभराव बना हुआ है। इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों से बचाव को लेकर बेवजह फॉगिंग कराने पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बेवजह फॉगिंग करने से अस्थमा व दिल के रोगियों को दिक्कत महसूस होती है। इसलिए फॉगिंग तभी की जाएगी जब किसी वार्ड में डेंगू का रोगी मिलेगा। डेंगू का रोगी मिलने पर भी पूरे वार्ड की बजाय सिर्फ जिस मकान में रोगी है, उसके आगे-पीछे 50-50 घरों में ही फॉगिंग होगी।
विज्ञापन

नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग को लेकर गाइड लाइन जारी की है। इसलिए निगम के वार्डों में फॉगिंग नहीं होगी। जिस घर में डेंगू का रोगी मिलेगा, उसके 50 मकान आगे और 50 मकान पीछे ही फॉगिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed