{"_id":"62def43e7c6ac554d8671751","slug":"flyover-will-be-built-at-sukhpura-chowk-people-will-get-relief-from-jam-rohtakcity-news-rtk653357922","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखपुरा चौक पर बनेगा फ्लाईओवर, लोगों को जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखपुरा चौक पर बनेगा फ्लाईओवर, लोगों को जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
शिला बाईपास फ्लाओवर। संवाद
रोहतक। हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचएसआरडीसी) सुखपुरा चौक पर फ्लाईओवर बनाएगा, जो न्यू बस स्टैंड रोड से जींद रोड पावर हाउस की तरफ बनेगा। इसको बनाने का एचएसआरडीसी ने प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। इस फ्लाईओवर के बनने से लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
शहर के सभी प्रमुख मार्ग सुखपुरा चौक की तरफ जाते हैं। जींद, हिसार, भिवानी, गोहाना, पानीपत, करनाल, चंडीगढ़ जाने के लिए भी इस चौराहे से गुजरना पड़ता है। 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा हल्के व भारी चौपहिया वाहन गुजरते हैं। वाहनों का इतना ज्यादा दबाव रहता है कि सुबह से रात तक जाम के हालात रहते हैं। जल्द निकलने की होड़ में वाहन एक-दूसरे से टकराते रहते हैं। इससे कभी लोगों के बीच विवाद होता है तो कभी चोटिल होते हैं। इस समस्या के मद्देनजर एचएसआरडीसी ने फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया है, जो न्यू बस स्टैंड-जींद रोड पावर हाउस चौक के बीच में बनेगा। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि फ्लाईओवर के लिए करीब 58 करोड़ रुपये का प्रस्ताव एचएसआरडीसी ने मुख्यालय भेज दिया है, इसके जल्द स्वीकृत होकर आने की उम्मीद है।
सांपला व बहादुरगढ़ में भी फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव भेजा
हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एसडीओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सुखपुरा चौक के साथ-साथ बहादुरगढ़ और सांपला में भी फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। इनके स्वीकृत होकर आने के बाद डिजाइन व टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरने पर बनता है फ्लाईओवर
एसडीओ ने बताया कि जिस चौराहे से प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं, वहां फ्लाईओवर बनाने का नियम है। सुखपुरा चौक से अनुमानत: इतने ही वाहन गुजरते हैं, जिसकी वजह से फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाया गया है।
वर्जन-
सुखपुरा चौक, सांपला और बहादुरगढ़ में फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद डिजाइन आदि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- जोगेंद्र सिंह, एसडीओ एचएसआरडीसी
इंसेट -
दिल्ली मार्ग पर बीएसबी व जेएलएन पर बनेगा टू-लेन फ्लाईओवर
रोहतक। राजीव चौक से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) व भालौठ सब ब्रांच (बीएसबी) नहरों पर करीब 250 मीटर लंबा टू-लेन फ्लाईओवर 15.83 करोड़ रुपये में बनेगा। पीडब्ल्यूडी व बीएंडआर ने नक्शा बना लिया है और जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। दिल्ली से आने वाले मार्ग पर जेएलएन और बीएसबी नहरों पर टू-लेन फ्लाईओवर बना हुआ है। वहीं, दिल्ली जाने वाले वाहन दोनों नहरों पर बनी सड़क (साइफन) से गुजरते हैं। रोजाना हजारों वाहनों के रफ्तार में गुजरने पर सिंचाई विभाग ने साइफन के धंसने की आशंका जाहिर की थी। इस पर बीएंडआर साइफन पर टू-लेन फ्लाईओवर बनाएगा। मुख्यालय से स्वीकृति के बाद इसको बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल ने बताया कि फ्लाईओवर बनाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके बाद टू लेन फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू होगा।
इंसेट
जल्द विधिवत शुरू होगा 748 मीटर लंबा शीला बाईपास फ्लाईओवर
रोहतक। शीला बाईपास चौराहे पर 748 मीटर लंबा टू लेन फ्लाईओवर चालू हो गया है मगर विधिवत शुभारंभ नहीं हुआ है। वहीं, सोमवार को कार्यदायी संस्था ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। इससे अनुमान है कि एक सप्ताह के अंदर इसका विधिवत उद्घाटन हो जाएगा। इसके बनने से सोनीपत रोड, छोटूराम स्टेडियम, सेक्टर-चार, बोहर, दिल्ली बाईपास रोड पर लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो गई है। लोगों का पीजीआईएमएस, लघु सचिवालय, कोर्ट, मुख्य डाकघर, रेलवे स्टेशन, नगर निगम आदि आवागमन सुगम हो गया है।