फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Flyover to be built at Sukhpura Chowk worth Rs 60 crore will provide relief from traffic jam

Rohtak News: सुखपुरा चौक पर 60 करोड़ से बनने वाला फ्लाईओवर दिलाएगा जाम से निजात

Wed, 31 Jul 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 31 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Flyover to be built at Sukhpura Chowk worth Rs 60 crore will provide relief from traffic jam
रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक पर अक्सर लगने वाली वाहनों की लंबी कतार से आने वाले डेढ़ साल में राहत मिल जाएगी। लोगों को यहां लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए 60 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। यह करीब 1200 मीटर लंबा होगा। पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही लोगों की आवागमन संबंधी परेशानी भी शुरू हो गई है। प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए भारी वाहनों को राजीव गांधी स्टेडियम की ओर से घूम कर जाने के लिए रूट प्लान बनाया है। इस पर भी गहरे गड्ढे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने लोगों की सुविधा को देखते हुए शहर के सुखपुरा चौक पर फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए 60 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इससे 1200 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह काम डेढ़ साल में पूरा होाग। पुल की निर्माण प्रक्रिया शुरू करते हुए मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है, साथ ही इलाके की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। इसके तहत अब वाहन राजीव गांधी स्टेडियम पुल के नीचे से घूम कर जाएंगे। ऐसे इस सड़क पर भारी ट्रैफिक रहेगा, जबकि इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इस जर्जर हाल सड़क से भारी वाहनों के चालकों के लिए आवागमन परेशानी भरा साबित होगा। ऐसे में प्रशासन को व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए सड़क की हालत सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन

वर्जन
सुखपुरा चौक पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू हो गया है। विभाग ने यह जिम्मेदारी एचएसआरडीसी को सौंपी है। विभाग की इस ब्रांच की देखरेख में काम किया जा रहा है। यह काम डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उदयवीर झांझरिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed