फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Flying squads will keep an eye on the election environment, surveillance teams also formed

Rohtak News: चुनावी माहौल पर नजर रखेंगे उड़न दस्ते, सर्विलेंस टीमें भी गठित

Thu, 05 Sep 2024 05:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Flying squads will keep an eye on the election environment, surveillance teams also formed
रोहतक। विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं। आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उड़न दस्ते, स्टेटिक सर्विलेंस टीमें, वीडियो सर्विलेंस टीमें, वीडियो व्यूविंग टीमें व लेखा टीमों का गठन किया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव खर्च की सीमा 40 लाख रुपए तय की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव-2024 के दौरान जिला में अनाधिकृत कैश लेन देन, शराब वितरण तथा मतदाताओं को लुभाने के लिए दी जाने वाली वस्तुओं पर निगरानी रखने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 6-6 उडऩदस्तें गठित किए गए हैं। इन टीमों में टीम प्रभारी के अलावा वीडियोग्राफर एवं पुलिस के जवान भी शामिल हैं। इसी प्रकार चारों विधानसभाओं में 6-6 स्टेटिक्स सर्विलेंस टीमें भी गठित की गई हैं। चुनाव प्रत्याशियों द्वारा की जाने वाली जनसभाओं एवं प्रचार-प्रसार पर निगरानी रखने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक वीडियो सर्विलेंस टीम गठित की गई है तथा चुनाव प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए किए जाने वाले खर्च की निगरानी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक वीडियो व्यूविंग टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


जिला खर्च मॉनिटरिंग सैल के तहत गठित की गई है। ये टीमें समय-समय पर चुनाव प्रत्याशियों के खर्च के लेखों की जांच करेंगी। चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों तथा राजनीतिक दलों द्वारा अपने चुनाव खर्च के लेखे को चुनाव के लिए विशेष तौर से खोले गए बैंक खाते के माध्यम से चैक से ही भुगतान करना है। नए बैंक खाते के अलावा चुनाव में खर्च की गई राशि आपत्तिजनक मानी जाएगी। चुनाव खर्च के लेखों को नियमानुसार रखने के लिए अपने स्तर पर शैडो रजिस्टर तैयार किए जाएंगे। इनका मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रत्याशी के चुनाव खर्च की निगरानी के लिए सहायक खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर बिक्री करके डीईटीसी एसके बोडवाल, महम-60 विधानसभा के लिए आईटीओ अशोक, गढ़ी-सांपला-किलोई-61 विधानसभा के लिए आईटीओ सुमित कुमार, रोहतक-62 विधानसभा के लिए आईटीओ लोकेश कुमार तथा कलानौर-63 (अनुसूचित जाति) विधानसभा के लिए आईटीओ अमित कुमार को सहायक खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सभी सहायक खर्च पर्यवेक्षकों की मदद के लिए स्टाफ भी नियुक्त किया गया है।
------------

बैलेट पेपर के लिए 8 सितंबर तक जमा कराएं फार्म-12डी
- रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा बैलेट पेपर
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार के निर्देशानुसार आवश्यक वस्तुओं से संबंधित विभागों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आवश्यक वस्तुओं से संबंधित विभागों को अधिसूचित किया गया है। आयोग का प्रयास है कि इन विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को भी पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार के प्रयोग का अवसर प्रदान किया जाए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई। अंकित कुमार ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं से संबंधित विभागों में तैनात अधिकारी व कर्मचारी 8 सितंबर तक फार्म-12डी पूर्ण रूप से भरकर निर्वाचन कार्यालय या संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में जमा कराएं। इससे समय पर उन्हें पोस्टल बैलेट जारी किया जा सकेगा। चुनाव से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा सुविधा केंद्र स्थापित कर ऐसे मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस बारे में ऐसे मतदाताओं को पूर्व में सूचना भी दी जाएगी। पोस्टल बैलेट संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। इस अवसर पर निर्वाचन तहसीलदार हनुमान दास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed