फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Flood of faith in Shri Krishna in the procession of Shri Khatu Shyam

Rohtak News: श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 12 Nov 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith in Shri Krishna in the procession of Shri Khatu Shyam
झज्जर। शहर में निकाली गई शोभा यात्रा। स्त्रोत- आयोजक
झज्जर। श्री सनातन धर्म प्राइमरी स्कूल स्थित श्री खाटू श्यामजी मंदिर से सोमवार को बाबा खाटू श्यामजी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री श्याम परिवार की ओर से निकाली गई छठी भव्य शोभा यात्रा मंदिर से आरंभ होकर चौपटा बाजार, श्री महावीर जैन मंदिर दिल्ली गेट, सिलानी गेट, त्रिमूर्ति मंदिर, चौधरी सुल्तान सिंह मार्ग, बाबा बालक नाथ मंदिर, पंडित सतगुर दास शर्मा कन्या विद्यालय, अखंड ज्योति मंदिर, अंबेडकर चौक, नेताजी सुभाष चौक, डायमंड चौक, हनुमान बाजार, मां वैष्णों चौक होते हुए वापिस मंदिर परिसर पहुंची। बैंड बाजों के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा में डीजे की मधुर धुनों पर काली कमली वाला मेरा यार है श्याम, जयंती आई सबका मन हर्षाया है, मेरे खाटू वाले का जन्मदिन आया है जैसे धार्मिक गीतों पर श्याम भक्त झूमते नजर आए।

शोभायात्रा में खाटू श्यामजी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को फूल मालाओं से सजाया गया था। रंग-बिरंगे परिधान में श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में बड़े-बड़े निशान लेकर चल रहे थे। यात्रा के पूर्व पंडित विनय कुमार ने मंत्रोच्चार तथा पूजन विधि से सभी ध्वजा की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मोहन जिंदल, मनोज तलवार, बिट्टू शर्मा, मनोज दिवान, धीरज शर्मा, मनोज कौशिक मौजूद रहे।

झज्जर। शहर में निकाली गई शोभा यात्रा। स्त्रोत- आयोजक

झज्जर। शहर में निकाली गई शोभा यात्रा। स्त्रोत- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed