{"_id":"6898f8fcca7dec21340cb9de","slug":"flag-hoisting-on-independence-day-at-the-university-of-health-sciences-may-be-the-new-fatherhood-rohtak-news-c-17-roh1020-706411-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहरा सकते हैं नए कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहरा सकते हैं नए कुलपति
Mon, 11 Aug 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहरा सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले नए कुलपति की नियुक्ति हो सकती है। कैंपस में यही चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, वर्तमान कुलपति का कार्यकाल भी इसी माह समाप्त हो रहा है।
नए कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित करने के बाद सर्च कमेटी बनाई चुकी है। ईसी ने भी विवि से सर्च कमेटी के लिए दो सदस्य दे दिए हैं। सर्च कमेटी बनाने के बाद से नियुक्ति को लेकर कोई कदम नहीं बढ़ा है। ऐसे में सर्च कमेटी की ओर से कुलपति का नाम सीधे चुने जाने की संभावना जताई जा रही है।
पहले साक्षात्कार होने की बात सामने आई थी। कुलपति पद के दावेदारों के साक्षात्कार के बाद तीन नाम चुने जाने थे। अब साक्षात्कार के बजाय सर्च कमेटी सीधे कुलपति का नाम चुनकर राज्यपाल के पास भेेजेगी। राज्यपाल यहां से एक नाम अनुमोदन के लिए सरकार को भेजेंगे। इसके बाद ही नए कुलपति की घोषणा होगी।
विज्ञापन
नया कुलपति को लेकर संस्थान के छह दावेदारों में से दो पर चिकित्सकों के ग्रुप में बहस गरमाई हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक दो प्रबल दावेदार हैं। ये दोनों ही मूलरूप से मेडिसिन विभाग से हैं। इनमें एक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं तो दूसरे पूर्व डीन हैं। इनमें से कौन संस्थान में तिरंगा फहराएगा यह तो समय तय करेगा।