फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fix a deadline for the work of Kachha Beri Road underpass: MLA

कच्चा बेरी रोड अंडरपास के काम की समय सीमा हो निर्धारित : विधायक

Sat, 28 Feb 2026 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fix a deadline for the work of Kachha Beri Road underpass: MLA
40-विधानसभा में अपनी बात रखते विधायक भारत भूषण बतरा। स्रोत : पार्टी - फोटो : 1
रोहतक। सदर विधायक भारत भूषण बत्रा ने विधानसभा में कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित अंडरपास से संबंधित सूचनाओं को सरकार से स्पष्ट करने के साथ समय सीमा निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने कब काम शुरू होगा इसके बारे में भी जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन

इसके अलावा विश्वविद्यालय के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर के जॉब सिक्योरिटी विषय में समिति बनाने के लिए सरकार से नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की।

सदन में विधायक ने कहा कि कच्चा बेरी रोड पर अंडरपास न होने से क्षेत्र के लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, श्मशान ले जाने वाले लोगों को भी पुल का प्रयोग करना पड़ता है।
विज्ञापन

जनहित में विभाग इस बारे में समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जाए। मंत्री रणबीर गंगवा से सदन में व्यक्तिगत रूप से भी मुलाकात कर यह कार्य जनहित में जल्द शुरू कराने की अपील की। इस पर मंत्री ने कार्य जल्द शुरू होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को भी मिले सुरक्षा
विधायक ने सदन में उच्च शिक्षा मंत्री से विश्वविद्यालयों में कार्यरत 1,400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर्स के लिए ‘सर्विस सिक्योरिटी बिल’ लाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार इन प्रोफेसर्स को कॉलेजों में एक्सटेंशन लेक्चरर्स की तर्ज पर नौकरी सुरक्षा देने जा रही है।

सदन में अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही सरकारी कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर्स को नियमित कर चुके हैं। ऐसे में 10-10 वर्षों से सेवाएं दे रहे अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर्स को भी नियमित किया जाना चाहिए। इसके लिए सरकार सीधे नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed