फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five more cases of dengue were found, only two active patients of Corona

डेंगू के पांच और केस मिले, कोरोना के दो ही सक्रिय मरीज

Fri, 26 Nov 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Five more cases of dengue were found, only two active patients of Corona
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वीरवार को भी पांच नए केस सामने आए हैं। कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। यह लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दो ही सक्रिय मरीज उपचाराधीन हैं। विभाग ने कोरोना जांच के लिए 1005 लोगों के सैंपल लिए, जबकि 497 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। कोरोना संक्रमण दर 4.55 प्रतिशत व सुधार की दर 97.73 प्रतिशत है। टीकाकरण अभियान के तहत 956 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहली व 3720 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

उप-सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि जिले में डेंगू के 5 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसमें कलानौर, काहनौर, लाहाली, निगाना, जगदीश कॉलोनी का एक-एक केस शामिल है। जिले में अब तक डेंगू के 432 केस दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा 5474 घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मच्छर जनित रोगों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत विभिन्न कॉलोनियों व मोहल्लों में जलस्त्रोत जांचे जा रहे हैं। इसी क्रम में वीरवार को प्रेम नगर, सैनीपुरा में जांच अभियान चलाया गया। यहां लोगों को लार्वा के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। बुखार के मरीजों का ब्योरा भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल एंटोमोलॉजिस्ट यूनिट ने प्रेम नगर व सैनीपुरा का दौरा किया। टीम में एंटोमोलॉजिस्ट सुमित, स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रदीप सैनी, इंसेक्ट कलेक्टर सोनिया, वीबीडी नोडल अधिकारी डॉ. कपिल गुप्ता, सुपर वाइजर अनिल सांगवान, नरेंद्र नरवाल, राजेश नरवाल व बसंत शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed