{"_id":"6260615d49469e144878e231","slug":"five-coronas-found-infected-in-24-hours-one-patient-admitted-to-pgi-rohtakcity-news-rtk644457887","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज पीजीआई में भर्ती
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में टीका लगवाता युवक। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
कोरोना की चौथी लहर की आशंका बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में पांच कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है। यही नहीं, संक्रमण दर भी 3.3 से बढ़कर 4.56 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना ने एक बार फिर पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में बुधवार को पांच केस सामने आए हैं। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमितों में दो महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें से तीन बुजुर्ग हैं। संक्रमितों में सेक्टर 14, 15, किला मोहल्ला, सेक्टर एक व जनता कॉलोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इन मरीजों के साथ कुल नौ सक्रिय मरीजों को घरों में एकांतवास में रखा गया है। एक मरीज को पीजीआई के डी ब्लॉक में दाखिल किया गया है। विभाग ने दिनभर 41 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे। इनमें से 39 आरटीपीसीआर व दो रैपिड एंटीजन टेस्ट के मामले हैं। संक्रमण दर 4.56 पहुंच गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.10 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।