फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five chicken pox patients are being found every day, the third eye will keep an eye on the polling parties, ECI will keep track of every moment

Rohtak News: पोलिंग पार्टियों पर नजर रखेगी तीसरी आंख, पल-पल का हिसाब रखेगी ईसीआई

Thu, 03 Oct 2024 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Five chicken pox patients are being found every day, the third eye will keep an eye on the polling parties, ECI will keep track of every moment
रोहतक।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में इस बार पोलिंग पार्टियां सीधे ईसीआई (इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया) की नजरों में रहेंगी। किसी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही के वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके लिए हर बूथ पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। ईसीआई हर बूथ पर पल-पल की गतिविधि पर नजर रखेगी। इसके लिए पहली बार हर बूथ की वैब कास्टिंग के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बूथों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
आयोग निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव को लेकर किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी कड़ी में बूथों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिले के संवेदनशील बूथों पर खास नजर रहेगी। इस बार मतदान केंद्रों की 200 मीटर दायरे में किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार का हेल्प डेस्क भी नहीं लगेगा। हेल्प डेस्क 200 मीटर की दूरी से बाहर लगाने होंगे।
विज्ञापन

आज शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार
विधानसभा का चुनाव प्रचार वीरवार शाम छह बजे थम जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रत्याशी का माइक या लाउड स्पीकर प्रयोग नहीं होगा। यह पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। उम्मीदवार केवल शुक्रवार को घर-घर जनसंपर्क अभियान चला पाएंगे। चुनाव आयोग निष्पक्ष व शांतिपूर्वक चुनाव को लेकर यह सख्ती बरत रहा है। मतदान केंद्रों पर किसी पार्टी का झंडा, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स या अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगेगी। ज्यादातर केंद्र स्कूलों में है। इसलिए शिक्षा विभाग को यहां से प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किट बैग बन गए हैं। इन्हें शुक्रवार को चुनाव सामग्री के साथ वितरित किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराए जा रहे हैं। इस बार हर बूथ पर ईसीआई की नजर रहेगी। इसके लिए बूथों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में कोई हेल्प डेस्क नहीं लगेगा। मतदान केंद्रों में किसी भी दल का झंडा, पोस्टर या प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी। इस संंबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
आशीष कुमार वशिष्ठ, एसडीएम कम चुनाव अधिकारी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed