{"_id":"6611b559a2f6cbafea0a0fdc","slug":"five-bed-intensive-care-center-ready-in-civil-hospital-waiting-for-doctors-rohtak-news-c-17-roh1020-396754-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सिविल अस्पताल में पांच बेड का सघन चिकित्सा केंद्र तैयार, डॉक्टरों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सिविल अस्पताल में पांच बेड का सघन चिकित्सा केंद्र तैयार, डॉक्टरों का इंतजार
Sun, 07 Apr 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। नागरिक अस्पताल में पांच बेड का सघन चिकित्सा केंद्र बनकर तैयार है। अब चिकित्सकों का इंतजार है। इसके साथ-साथ 10 स्टाफ नर्स, 4 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी व 3 गार्ड की भी डिमांड रखी गई है। इसके शुरू होते ही जटिल से जटिल बच्चों के मामले में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं नागरिक अस्पताल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड और कायाकल्प में राज्यभर में प्रथम स्थान पर है। सिविल अस्पताल ने सरकार से लंबे समय से 12 बेड के सघन चिकित्सा केंद्र के लिए डिमांड रखी थी लेकिन एरिया कम होने के कारण फिलहाल 5 बेड वाला हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) बनकर तैयार है और इससे जुड़े सभी उपकरण अस्पताल को उपलब्ध हो चुके हैं।
मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने से बिगड़ जाती थी तबीयत
सिविल अस्पताल में काफी वरिष्ठ बाल विशेषज्ञ हैं जो एचडीयू न होने के कारण बच्चे पीजीआई या अन्य एचडीयू सक्षम अस्पतालों में रेफर करते थे। आपातकाल में मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने में भी कई बार मरीज की तबीयत पहले से ज्यादा बिगड़ जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि नागरिक अस्पताल एचडीयू सक्षम हो चुका है।
क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड में है देश भर में नंबर 1 है अस्पताल
अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड में देश भर में नंबर 1 पर है। इसका मानक है कि ट्रेनिंग स्किल, रिकॉर्ड मेंटेनेंस, फायर एनओसी, एयर क्वालिटी एनओसी व बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट ने सर्वश्रेष्ठ काम किया है। नागरिक अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड में देश में पहला रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
नागरिक अस्पताल लगातार प्रयास कर रहा है कि मरीज को अच्छे से अच्छा इलाज मिले। बाल रोग विभाग लगातार अपनी कुशलता बढ़ा रहा है। एचडीयू हो जाने से चिकित्सा में और बेहतरी आएगी और प्रत्येक बच्चा स्वस्थ होकर अपने घर जाएगा।
-डॉ. रोहित कपूर, बाल रोग विशेषज्ञ व सघन चिकित्सा केंद्र इंचार्ज, नागरिक अस्पताल
वर्जन
यह काफी खुशनुमा है कि पहले क्वालिटी में देशभर में और कायाकल्प में राज्यभर में संस्थान नंबर एक रहा है। अब एचडीयू आ जाने से अस्पताल और ज्यादा मॉर्डन हो गया है। संस्थान में आने वाले समय में और भी बदलाव किए जाएंगे।
-डॉ. पुष्पेंद्र, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, नागरिक अस्पताल