फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five accused of thief gang arrested in Rohtak

छह साल में 66 वारदातें: रोहतक में चोर गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना

Mon, 13 Jan 2025 09:44 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2025 09:44 PM IST
सार

रोहतक पुलिस ने चोर गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हर गैंग हरियाणा में बीते छह साल से एक्टिव था और अब तक 66 चारी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 

विज्ञापन
Five accused of thief gang arrested in Rohtak
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह साल से सरकारी स्कूलों से इन्वर्टर व बैटरी चोरी की वारदात अंजाम दे रहे चोर गिरोह को पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने काबू किया है। कब्जे में ली गई गाड़ी से 10 कट्टे बैटरी से निकली गई प्लेट के मिले। पूछताछ में आरोपियों ने 66 वारदात का खुलासा किया है, जिनमें से 24 वारदात अकेले रोहतक जिले में की गई हैं, जबकि बाकी झज्जर, भिवानी, हांसी, जींद, बहादुरगढ़ व पानीपत की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चार एक ही गांव लाखनमाजरा व एक कहानौर का रहने वाला है। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने बताया कि एवीटी स्टाफ की टीम रविवार रात को सुनारिया गांव के पास वाहनों की जांच कर रही थी। जब दिल्ली नंबर की गाड़ी की जांच की तो उसके अंदर 10 कट्टे बैटरी से निकाली गई एल्यूमिनियम की प्लेट के मिले। गाड़ी में सवार पांच युवकों लाखनमाजरा निवासी गुरमीत, अजय उर्फ गोलू, रोहित, पवन उर्फ दीपक व कहानौर निवासी रवि को काबू किया। 
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये प्लेट उन्होंने सोनीपत के गांव शामड़ी, जींद के कंडेला व पिंडारा से चोरी की हुई हैं। सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले छह साल से सक्रिय हैं और रोहतक, झज्जर, भिवानी, हांसी, जींद, बहादुरगढ, पानीपत में इन्वेटर-बैटरी, एलईडी, मोटरसाईकिल व सोलर प्लेट की चोरी की वारदात अंजाम दी है। अकेले रोहतक जिले में 42, जींद में 9, चरखी दादरी में 1, भिवानी में 4, पानीपत में 4 व सोनीपत में 6 वारदातों को अंजाम दे रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में रेकी तो रात को करते थे चोरी, पहले बाइक पर ठिकाने लगाते बैटरी
पूछताछ में गिरोह ने पुलिस को बताया कि वे पिछले छह साल से सक्रिय हैं। दिन में उन स्कूलों की रेकी करते जो सुनसान इलाके में हैं। रात को पहले ताले तोड़कर इन्वर्टर व बैटरी चोरी करते। चोरी के सामान को बाइक पर सुनसान इलाके में ठिकाने लगाते। रात को ही दोबारा गाड़ी से सामान को सुरक्षित जगह ठिकाने लगाते थे। गिरफ्तार चार आरोपी न केवल एक गांव, बल्कि पड़ोस में रहते हैं।

रोहतक में इन वारदातों को दिया अंजाम
गिरोह ने 2020 में दो बार मदीना के सरकारी स्कूल, फिर किशनगढ़, 2021 में दो बार सिंहपुरा के सरकारी स्कूल, फरवरी 2021 में फिर मदीना के सरकारी स्कूल, गरनावठी, धामड़, चांदी, खिड़वाली, भराण, सैंपल, बसाना, बलंब, बालंद के सरकारी स्कूल में दो बार, हुमांयूपुर, आंवल के सरकारी स्कूल से बैटरी व इन्वर्टर चोरी किए। जबकि जनवरी 2022 में डोभ, माड़ौदी, कटेसरा, पिलाना, आसन, 2023 में निगाना, जिंदरान, झज्जर जिले के गांव खरर, जिंदरान, फिर खरर के सरकारी स्कूल में चोरी की। जबकि 2024 में पीजीआईएमस रोहतक से बाइक चुराई। साथ ही जसिया, जिंदरान, कटवाड़ा, बैंसी, रिठाल, ब्रह्मणवास, बलंब, सांगाहेड़ा, लाहली, बालंद, सुंदरपुर, मकड़ौली व कंसाला में भी चोरी की गई है।

दूसरे जिलों की ये वारदातें
गिरोह चरखी-दादरी के गांव रानीला के खेत व सरकारी स्कूल, भिवानी जिले के गांव कलिंगा, कायला व सैय के सरकारी स्कूल में चोरी कर चुका है। साथ ही सोनीपत जिले के गांव चिढ़ाना, आंवली, रिवाड़ा, रुखी, छिछड़ाना, जींद का पोली, लिजवाना, शामलो कलां, करेला, दो बार हथवाला, मोरखी, जेजेवंती, पानीपत जिले के गांव डाहर, जवाहरा, लाखू-बुआना व प्रधाना गांव में चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed