{"_id":"67953624f0a2db277801c2ad","slug":"first-news-for-jhajjar-accused-escaped-after-selling-goods-worth-rs-117-crore-by-posing-as-company-director-rohtak-news-c-17-1-roh1007-588570-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कंपनी के निदेशक बनकर 1.17 करोड़ रुपये का माल बेचकर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कंपनी के निदेशक बनकर 1.17 करोड़ रुपये का माल बेचकर भागे आरोपी
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक के सेक्टर-3 निवासी एक कंपनी मालिक ने 6 लोगों पर फर्जी तरीके से जालसाजी करके 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर एडीजी के निर्देश पर आईएमटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने फर्जी तरीके से कंपनी को अपना बताया और उसी के नाम पर माल बेचकर भाग गए।
मूल रूप से झज्जर के डीघल निवासी बिजेंद्र रोहतक के सेक्टर-3 में रहते हैं। उनकी रोहतक के खेड़ी साध में केमिकल कंपनी है। दिल्ली के चहूखेड़ी निवासी चेतन गर्ग, दिल्ली के रोहिणी निवासी दीपक और विकास मित्तल, गौरव मित्तल, शुभम गोयल, रोहित कुमार वशिष्ठ आदि ने निजी कंपनी का निदेशक बनकर उनकी कंपनी से करीब 3.8 करोड़ रुपये का माल खरीदा।
हालांकि, समय-समय पर उनसे पैसे आते रहे और करीब 1.17 करोड़ रुपये शेष बच गए। उन रुपयों के देने में आनाकानी करने लगे। कई बार रुपये मांगे तो कभी दिल्ली के ऑफिस में बुलाते तो कभी दूसरे स्थानों पर, लेकिन रकम नहीं दी। एक बार चेक दिए तो वह खाते ही बंद हो चुके थे। इसके बाद कंपनी में गए तो पता चला कि उक्त कंपनी उनकी नहीं है और काफी समय पहले बेच चुके थे। जब दिल्ली ऑफिस पर गए तो पता चला कि उसे पहले ही बेच चुके थे। पीड़ित ने जून 2024 में शिकायत दी और फिर एडीजी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
नौकरी का झांसा देकर 46.50 लाख ठगे
रोहतक। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अस्थल बोहर निवासी जोगेंद्र कुमार की शिकायत पर गुरुग्राम और दिल्ली निवासी दो लोगों के खिलाफ 46.50 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज किया गया है। इनमें आरोपियों ने अपने आपको गृह मंत्रालय में सेक्शन ऑफिस बताकर 2023 में ठगी की है। पीड़ित की ओर से दी गई शिकायत में कहा कि भीमगढ़ खेड़ी पार्ट-2 गुरुग्राम निवासी सतपाल और दिल्ली के मैन सीताराम सदर बाजार निवासी विनोद ने गृह मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर बनकर तीन लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर 46.50 लाख रुपये की ठगी की है।
इनमें टीचर, पुलिस और कोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर यह राशि हड़पी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- --
छात्रा से ऑनलाइन जाॅब के नाम पर 39,500 रुपये ठगे
रोहतक। फरीदाबाद के एनआईटी निवासी एमडीयू की छात्रा प्रियंका से घर बैठे ऑनलाइन जॉब करने के नाम पर 39,500 रुपये ठग लिए। पीड़ित छात्रा से टास्क पूरा कराने के नाम पर राशि का निवेश कराया। पीड़ित की शिकायत पर थाना पीजीआईएमएस पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अधिवक्ता से पांच हजार की नकदी लूटी
रोहतक। जिला बार में प्रैक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता ने दो लोगों पर मारपीट करके पांच हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित अधिवक्ता प्रवेश वर्मा ने बताया कि 25 जनवरी को की शाम वह कार से खरावड़ गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक क्रेटा कार में सवार दो युवक आए और उन्होंने लूट के इरादे से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन लोग आ गए तो उन्होंने कार को आगे भगा लिया। कुछ देर में बाद पानीपत हाईवे पर बदमाशों ने कार रोककर उनके साथ मारपीट की और 5 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर खरावड़ चौकी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बाइक सवार ने युवक से छीना मोबाइल, आरोपी को पुलिस को सौंपा
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी निवासी एक युवक से मानसरोवर पार्क के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो बाइक पर सवार पीछे बैठे आरोपी को खींच लिया। आसपास के लोगों ने मदद की और आरोपी को काबू करके डायल-112 को सौंप दिया। पीड़ित युवक हिमांशु किसी काम से मानसरोवर पार्क के पास आया था। यहां बात करते हुए सड़क पर आ गया और बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। ब्यूरो