{"_id":"5ff7546f8ebc3e31965c4dfe","slug":"first-death-from-corona-in-2021-death-toll-reached-149-rohtakcity-news-rtk589851795","type":"story","status":"publish","title_hn":"2021 में कोरोना से पहली मौत, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 149","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2021 में कोरोना से पहली मौत, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 149
विज्ञापन
सेक्टर तीन स्थित पोलीक्लिनिक में सैंपल लेते डॉक्टर। संवाद
- फोटो : RohtakCity
2021 में कोरोना से पहली मौत, रोहतक में 149 हुई मृतक संख्या
-डॉक्टर सहित जिले में चार नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। 2021 में कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ गई हो, लेकिन वीरवार को नए साल में संक्रमण के चलते जिले में पहली मौत दर्ज हो गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 149 हो गया है। इसके साथ ही एमडीयू कैंपस में डॉक्टर सहित चार नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12158 हो गई है। इसके अलावा सक्रिय मरीजों की संख्या 88 रह गई हैं। इसमें भी 12 अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 76 होम आइसोलेशन पर हैं। कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या भी 11921 हो गई है। गौरतलब है कि जिले में संक्रमण का स्तर 4.86 व रिकवरी रेट 98.05 प्रतिशत पहुंच गया है। विभाग के अनुसार वीरवार को पीजीआईएमएस डॉक्टर हॉस्टल का छात्र, सुभाष नगर का सरकारी कर्मचारी, एमडीयू कैंपस का डॉक्टर व डीएलएफ का छात्र संक्रमित मिले हैं। वहीं जिले में 149वीं मौत डीएलएफ कॉलोनी के 60 वर्षीय बिजनेसमैन की हुई है।