फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   first chairman said efforts were made to provide facilities like big cities

Rohtak News: सांपला के पहले चेयरमैन बोले-बड़े शहरों जैसी सुविधाएं देने का किया था प्रयास

Fri, 17 Apr 2026 03:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
first chairman said efforts were made to provide facilities like big cities
फोटो पूर्व चेयरमैन प्रवीन कोच।
सांपला। सांपला नगर पालिका के पहले चेयरमैन बने कोच प्रवीण का कहना है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2007 में खेड़ी व सांपला पंचायत को एक कर नपा का दर्जा दिया था। अगस्त 2008 के पहले चुनाव में 13 पार्षद चुने गए थे। पार्षदों के सहयोग से पहला चेयरमैन बनने का अवसर मिला था। अपने कार्यकाल में कस्बे में शहरों जैसी सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

कोच प्रवीण का कहना है कि इस बार भी चेयरमैन पद का चुनाव लड़ रहा हूं। चेयरमैन का सीधा चुनाव होगा। वह नपा का पहला चेयरमैन बनने और चुनावी परिस्थितियाें पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नपा के पहले चेयरमैन चुनाव के समय दस हजार से कम मतदाता थे। इस बार 15,642 मतदाता हैं। अपने कार्यकाल में कस्बे के लोगों को शहरों जैसी सुविधा दिलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से मिलकर सांपला में दो कॉलेज, कम्युनिटी सेंटर, अलग-अलग समुदाय की चौपाल, पक्की गलियां बनवाई थीं। शहर में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की गई थी। रात के समय गलियों व सड़कों पर अंधेरा रहता था। यहां लाइटों की व्यवस्था कराई।

लोगों की सेवा करने के लिए लड़ रहा हूं चुनाव
इस बार चुनाव लड़ने का मकसद राजनीतिक नहीं बल्कि लोगों की सेवा करना है। जनता को बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था मुहैया कराना मुख्य उद्देश्य है। लोगों के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था पर फोकस रहेगा। कस्बे का दायरा बढ़ चुका है। बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों काे अस्पताल तक आने-जाने में परेशानी होती है। लाइन पार रहने वाले लोगों के लिए वहीं पर स्वास्थ्य केंद्र बनवाया जाएगा। लोगों के सहयोग से चुनाव लड़ रहा हूं, वही सेवा का मौका देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed