{"_id":"68132441a7baed1bcc042825","slug":"firing-in-atyal-village-of-rohtak-one-person-seriously-injured-altercation-with-labourers-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक के अटायल गांव में गोलीबारी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल; मजदूरों के साथ हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोहतक के अटायल गांव में गोलीबारी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल; मजदूरों के साथ हुई कहासुनी
Thu, 01 May 2025 01:05 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 01 May 2025 01:05 PM IST
सार
बुधवार आधी रात को मोहित और उसके दो-तीन साथी रणबीर के मकान के पास पहुंचे और वहां मजदूरों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। मजदूरों ने इसकी सूचना मकान मालिक रणबीर को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक के सांपला खंड के अटायल गांव में बुधवार देर रात मजदूरों के साथ हुए विवाद के बाद एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति सतबीर को खेड़ी साध के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार आधी रात को मोहित और उसके दो-तीन साथी रणबीर के मकान के पास पहुंचे और वहां मजदूरों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। मजदूरों ने इसकी सूचना मकान मालिक रणबीर को दी। रणबीर, उनके परिवार के सदस्य सतबीर और दो-तीन अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान मोहित ने पिस्तौल निकाली और फायर कर दिया। गोली सतबीर को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद मोहित और उसके साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने तुरंत सतबीर को खेड़ी साध के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और मुख्य आरोपी मोहित फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन