फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Firing at Gohana bus stand in Rohtak, street vendor family caught young man, father licensed pistol

Rohtak: गोहाना बस अड्डे पर फायरिंग, रेहड़ी चालक के परिजनों ने एक युवक को दबोचा; पिता का था लाइसेंसी पिस्तौल

Thu, 14 Mar 2024 01:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Mar 2024 01:24 PM IST
सार

पीड़ित धर्मबीर सिंह ने रोहतक पुलिस को बताया कि गोहाना बस अड्डे पर कार में सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने यहां दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन
Firing at Gohana bus stand in Rohtak, street vendor family caught young man, father licensed pistol
रेहड़ी चालक धर्मबीर व उसके परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के गोहाना बस अड्डे पर बुधवार देर रात रेहड़ी न हटाने पर कार चालक ने हवा में गोली चला दी। भीड़ ने एकत्रित होकर उसे समय रहते दबोच लिया, जो कलानौर खंड के गांव सैंपल निवासी कर्ण है। वह अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी को आर्म्ज एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी अभी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किला मोहल्ला निवासी धर्मबीर सिंह ने बताया कि वह गोहाना अड्डे पर सब्जी की रेहड़ी लगाता है। बुधवार देर रात रेहड़ी लगाए हुए था, तभी कार में सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने कार को रेहड़ी के आगे खड़ा कर दिया। उसने कहा कि रेहड़ी पार्किंग में लगा लीजिए, अभी भीड़ है। इस बात से नाराज होकर युवक कार से बाहर आए।
विज्ञापन


दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। उसने भी परिजनों को सूचित कर दिया। तभी परिवार के युवक आ गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। भीड़ ने उसे समय रहते काबू कर लिया। सूचना पाकर किला रोड चौकी से प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक सैंपल निवासी कर्ण को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया था युवक
पुलिस के मुताबिक जांच की तो रिवाल्वर लोडिड थी, उसमें से पांच कारतूस और बरामद हुए। साथ ही जेब से एक लाइसेंस मिला, जो डीएम रोहतक तरफ से 2022 से 2026 तक के लिए जारी किया हुआ है। पूछताछ करने पर पता चला कि यह लाइसेंस आरोपी के पिता नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed