{"_id":"65f37f1a7f5492a4f70a2994","slug":"firing-at-gohana-base-one-youth-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-381252-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गोहाना अड्डे पर फायरिंग, एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गोहाना अड्डे पर फायरिंग, एक युवक गिरफ्तार
Fri, 15 Mar 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना अड्डे पर बुधवार देर रात रेहड़ी न हटाने पर कार चालक ने हवा में गोली चला दी। भीड़ ने एकत्रित होकर उसे समय रहते दबोच लिया, जो कलानौर खंड के गांव सैंपल निवासी कर्ण है। वह अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी को ऑर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है।
मोहल्ला निवासी धर्मबीर सिंह ने बताया कि वह गोहाना अड्डे पर सब्जी की रेहड़ी लगाता है। बुधवार देर रात रेहड़ी लगाए हुए था, तभी कार में सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने कार को रेहड़ी के आगे खड़ा कर दिया। उसने कहा कि रेहड़ी पार्किंग में लगा लीजिए, अभी भीड़ है। इस बात से नाराज होकर युवक कार से बाहर आए। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। उसने भी परिजनों को सूचित कर दिया, तभी परिवार के युवक आ गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। भीड़ ने उसे समय रहते काबू कर लिया। सूचना पाकर किला रोड चौकी से प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक सैंपल निवासी कर्ण को हिरासत में लिया।
...
पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया था युवक
पुलिस के मुताबिक जांच की तो रिवाल्वर लोडिड थी, उसमें से पांच कारतूस और बरामद हुए। साथ ही जेब से एक लाइसेंस मिला जो डीएम रोहतक ओर से 2022 से 2026 तक के लिए जारी किया हुआ है। पूछताछ करने पर पता चला कि यह लाइसेंस आरोपी के पिता नाम है।