फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire broke out in the store room of MDU, fire brigade brought it under control

Rohtak News: एमडीयू के स्टोर रूम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Thu, 21 May 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the store room of MDU, fire brigade brought it under control
33-एमडीयू के स्टोर रूम में आग को बुझाते हुए कर्मचारी। स्रोत- छात्र
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के स्विमिंग पूल परिसर स्थित स्टोर रूम में बुधवार देर रात आग लग गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। स्टोर रूम से धुआं उठता देख ड्यूटी पर मौजूद गार्ड्स ने तुरंत सिक्योरिटी टीम को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू कर लिया जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार जिस स्थान पर आग लगी वह स्टोर रूम था जहां विभाग की पुरानी रद्दी और ऐसे कागज रखे हुए थे जिन्हें अब उपयोग में नहीं लाया जाता। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी जरूरी रिकॉर्ड को नुकसान नहीं पहुंचा है और कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, जगदीश दहिया, शकुंतला बेनीवाल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है हालांकि प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed