{"_id":"69dfe9b2ed5d7e6b8308aaec","slug":"fire-broke-out-in-the-hut-cylinder-exploded-with-a-loud-bang-rohtak-news-c-17-roh1019-840765-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: झोपड़ी में लगी आग, जोरदार धमाके के साथ फटा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: झोपड़ी में लगी आग, जोरदार धमाके के साथ फटा सिलिंडर
विज्ञापन
49-रोहतक में कन्हेली रोड स्थित राजीव नगर में झोपड़ी में लगी आग के बाद जलती झोपड़ी। संवाद
रोहतक। शहर की कन्हेली रोड स्थित राजीव कॉलोनी में बुधवार रात करीब नौ बजे खाली प्लाॅट में बनाई गई झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा एलपीजी सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रात करीब नौ बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि एकता काॅलोनी के साथ लगते राजीव नगर के मकान के साथ में खाली प्लाॅट है। यहां झोपड़ी बनाई गई थी। अचानक झोपड़ी में आग गई। तब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ।
आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पास में कुछ खाली सिलिंडर भी मिले हैं। अब सवाल उठता है कि जब झोपड़ी में कोई रह नहीं रहा था तो सिलिंडर किसने रखे।
विज्ञापन
सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पा चुकी थी। थाना प्रभारी राकेश सैनी के नेतृत्व में पुलिस पता लगा रही थी कि आखिरकार झोपड़ी में सिलिंडरों को लेकर क्या काम चल रहा था।