{"_id":"681888db330cca8a010ebc03","slug":"fire-broke-out-in-bus-at-rohtak-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में लगी आग: ड्राइवर की सूझ-बूझ से बची लोगों की जान, बस में थी 50 सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस में लगी आग: ड्राइवर की सूझ-बूझ से बची लोगों की जान, बस में थी 50 सवारियां
Mon, 05 May 2025 03:20 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 05 May 2025 03:20 PM IST
सार
चलती बस में अचानक आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त बस में 50 सवारियां थीं। ड्राइवर की सूझ-बूझ से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
चलती बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलानौर में निंदाना मोड़ पर राजस्थान की एक बस में चलते हुए आग लग गई। घटना के बाद आनन-फानन में यात्रियों को उतारकर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन बस पूरी तरह जल गई। यात्रियों की दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
बस में थी 50 सवारियां
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6 बजे राजस्थान से एक बस रोहतक की तरफ 50 यात्रियों को लेकर आ रही थी। बस जैसे ही निंदाना मोड़ पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई । इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बस ड्राइवर ने गाड़ी को रोका और समझदारी का परिचय देते हुए बस में सवार लोगों को बाहर उतारा। वहीं, आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग को बुझाया नहीं जा सका। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन जब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Fire: कूलर और झूले के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पहुंची दमकल विभाग की 12 गाड़ियां