फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire broke out in a disposal factory due to a short circuit

Rohtak News: डिस्पोजल बनाने वाली फैक्टरी में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

Thu, 09 Apr 2026 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a disposal factory due to a short circuit
15-रोहतक के ककराना ​गांव के पास स्थित प्ला​स्टिक दाने की एक फैक्टरी में आग बुझाने पहुंचे दमकल क
रोहतक। जिले के ककराना गांव के पास प्लास्टिक दाने से डिस्पोजल बनाने वाली साक्षी इंटरप्राइजेज फैक्टरी में बुधवार सुबह करीब 6 आग लग गई। घटना के समय फैक्टरी में चार कर्मचारी थे जिन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ककराना गांव के पास साक्षी इंटरप्राइजेज फैक्टरी में सुबह आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देखकर ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां करीब सात बजे मौके पर पहुंचीं और दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना के समय फैक्टरी में चार कर्मचारी भी थे जिन्होंने वहां से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। कलानौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। रोहतक के विजय नगर निवासी फैक्टरी मालिक सुनील शर्मा ने बताया कि यहां से रोहतक के अलावा दिल्ली व यूपी में भी डिस्पोजल सप्लाई होते थे। उन्होंने 25 लाख का लोन लेकर एक साल पहले फैक्टरी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
गेहूं की फसल को बचाया
फैक्टरी के आसपास के क्षेत्र में गेहूं की फसल पक चुकी है। ऐसे में अगर एक चिंगारी भी वहां जाती तो किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता था। बहरहाल, दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाकर गेहूं की फसल बचाई।

-------------
ककराना गांव के पास फैक्टरी में आग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
- सतपाल, निरीक्षक, कलानौर थाना पुलिस
----------
फैक्टरी में आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
- उत्कर्ष, दमकल अधिकारी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed