{"_id":"677c3d1d27f6d253d80acc41","slug":"fire-breaks-out-in-clothing-showroom-people-evacuated-safely-from-hotel-on-upper-floor-rohtak-news-c-17-roh1020-576388-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कपड़ों के शोरूम में लगी आग, ऊपर की मंजिल पर होटल से सकुशल निकाले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कपड़ों के शोरूम में लगी आग, ऊपर की मंजिल पर होटल से सकुशल निकाले लोग
विज्ञापन
06सीटीके19...शीला बाईपास स्थित एक निजी होटल में आग लगने के बाद जला सामना। संवाद
दिल्ली बाईपास स्थित बालाजी फैशन हब (कपड़ों के शोरूम) में सोमवार अलसुबह करीब 4:30 बजे आग लग गई। ऊपर होटल के कर्मचारियों ने आग देखकर दमकल विभाग को सूचना दी, साथ ही होटल में ठहरे मेहमानों को आनन-फानन बाहर निकला गया। हालांकि आग होटल तक नहीं पहुंची।
उधर, दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शोरूम में रखे कंबल-चादर आदि जल गई। पूरा शोरूम जलकर पूरी तरह तहस-नहस हो गया। आग की प्रथम वजह शाॅर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, अधिकारी अभी जांच की बात कह रहे हैं।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली बाईपास-जाट भवन के पास बालाजी फैशन हब नाम से कपड़ों का शोरूम है। उसके ऊपर की मंजिल पर वेस्ट फील्ड प्लाजा होटल स्थित है। सोमवार अलसुबह करीब 4:30 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से कंबल-चादर, कपड़ों आदि के शोरूम में आग लग गई। इसकी जानकारी होटल के कर्मचारियों को हुई तो उन्होंने आनन-फानन दमकल विभाग को सूचना दी। साथ ही ठहरे हुए मेहमानों को होटल से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों से टीम ने आग पर करीब आधे घंटे में काबू पाया, लेकिन जब तक कपड़ों के शोरूम में लगभग 95 फीसदी नुकसान हो चुका था। हालांकि, आग होटल की ओर बढ़ने से पहले ही दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया था। अधिकारियों ने बताया कि यदि आग की सूचना में थोड़ी देर हो जाती तो शायद होटल को भी आग अपनी चपेट में ले लेती। होटल के कुछ मेहमान तो उसी में रुके, जबकि कुछ मेहमान दूसरे होटल में चले गए थे।
विज्ञापन
ठंड की वजह से तेज नहीं थी आग
सर्दी अधिक होने के कारण और फिर उसी दौरान बारिश शुरू हो गई ताे आग तेजी नहीं पकड़ पाई थी। यदि सर्दी कम होती और बारिश भी न होती तो आग होटल को भी चपेट में ले सकती थी। हालांकि, आग की घटना के तत्काल बाद होटल में ठहरे लोगों को बाहर निकाल लिया गया था।
-- -- -- -- -- -- --
आग की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और चार गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि, शोरूम में कंबल आदि सामान आग पकड़ने वाला था, इसलिए शोरूम में कम समय में अधिक नुकसान हो गया। आग का असल कारण तो पता नहीं चला है, लेकिन शाॅर्ट सर्किट ही वजह मानी जा रही है।
- पंकज कुमार पाराशर, निरीक्षक दमकल विभाग।