फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire breaks out in 2 shoe factories in Bahadurgarh, goods and machines burnt to ashes

Rohtak News: बहादुरगढ़ में 2 जूता फैक्टरियों में लगी आग, माल और मशीनें जलकर खाक

Mon, 11 Nov 2024 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in 2 shoe factories in Bahadurgarh, goods and machines burnt to ashes
-फोटो 60 : एमआइई स्थित जूता फैक्टरी में लगी आग। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दो फैक्टरियों में रविवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 7-8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दोनों फैक्टरियों में रखा कच्चा, तैयार माल और मशीनें भी पूरी तरह जल गईं। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। शाॅर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन

हादसा आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) पार्ट-बी में स्थित प्लाट नंबर 2085-2086 में चल रही राधा कृष्णा पॉलीमर्स और धवन एंड संस फैक्टरी में हुआ। इन फैक्टरियों में जूते, चप्पल तैयार किए जाते हैं। दोनों में काफी कच्चा व तैयार माल रखा हुआ था। रविवार अल सुबह करीब साढ़े 3 बजे अचानक एक फैक्टरी में आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने दूसरी फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

इधर, सूचना के बाद सुबह करीब 5 बजे दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। चार दमकल गाड़ियों के सहारे कर्मचारियों ने पहले राधा कृष्णा फैक्टरी में आग पर नियंत्रण पाया। इसके कुछ घंटे बाद दूसरी फैक्टरी में लगी आग पर भी काबू पा लिया। प्लास्टिक, रबड़ व गत्ता आदि जलने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से काफी माल जलकर राख हो गया। इसमें भवन और मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 5 बजे आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां लेकर कर्मचारी आग बुझाने के लिए पहुंचे, लेकिन आग काफी भड़क चुकी थी। आग पर काबू पाने में कर्मचारियों को 7-8 घंटे का समय लगा। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। जांच की जा रही है। -रविंद्र कुमार, फायर आफिसर, बहादुरगढ़।

-फोटो 60 : एमआइई स्थित जूता फैक्टरी में लगी आग। संवाद

-फोटो 60 : एमआइई स्थित जूता फैक्टरी में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed