फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FIR registered for forcible entry into the house and issuing threats

Rohtak News: जबरदस्ती घर में घुसने, धमकी देने पर एफआईआर दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 10:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for forcible entry into the house and issuing threats
झज्जर। गांव तलाव निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर थाना सदर झज्जर पुलिस ने घर में जबरन घुसने की कोशिश, तोड़फोड़, पत्थर-लाठी फेंकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में ममता, उसके भाई दीपक व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


अशोक ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर को ममता घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर रही थी और गाली-गलौज करने पर डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस के जाने के बाद ममता ने दूसरे गेट पर तोड़फोड़ की और पड़ोसी की दीवार से छत पर चढ़कर सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का प्रयास किया। बाद में ममता, दीपक और एक अन्य युवक ने छत पर चढ़कर घर में घुसने का प्रयास किया और पत्थर व लाठी-डंडे फेंककर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


अशोक के अनुसार उनके बेटे दीपांशु ने 16 जनवरी 2024 को परिवार की असहमति के बावजूद ममता से गाजियाबाद में प्रेम विवाह किया था। दोनों कभी तलाव स्थित घर में नहीं रहे। आपसी विवाद के बाद दीपांशु ने तलाक का केस और ममता ने घरेलू हिंसा व दहेज का केस दायर किया है। ममता को 13 हजार रुपये मासिक मेंटेनेंस मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed