{"_id":"669a90a2ec0a009714077c1c","slug":"fine-of-rs-77112-imposed-for-tax-evasion-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-112061-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टैक्स चोरी करने पर 77112 रुपये का जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टैक्स चोरी करने पर 77112 रुपये का जुर्माना लगाया
Fri, 19 Jul 2024 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Jul 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
बेरी। बिना टैक्स के गाड़ी में जा रहे सामान पर आबकारी व कराधान विभाग ने टैक्स चोरी करने पर जुर्माना लगाया है। कैंटीन के साथ दुकान में अवैध रूप से रखी शराब मिलने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि गांव मातनहेल निवासी संदीप और मलिकपुर निवासी सोमबीर व बाबूराम परचून का सामान गाड़ी में भरकर बहादुरगढ़ से मातनतेल जा रहे थे। बेरी शहर पुलिस को सूचना मिली की गाड़ी में सामान जा रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
सूचना पर आबकारी निरीक्षक विजय भाटिया के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी में रखे सामान को चेक किया गया। कुछ सामान का बिल न मिलने पर टीम ने 77112 रुपये का जुर्माना लगाया गया। गाड़ी मालिक की तरफ से मौके पर ही जुर्माने को भर दिया गया। पुलिस ने गाड़ी को छोड़ दिया। वहीं कैंटीन के साथ चाय की दुकान में अवैध रूप से रखी 44 शराब की बोतलें पुलिस को मिलीं। जब दुकान मालिक सरताज से पुलिस ने जानकारी ली तो कोई ठोस जवाब नहीं दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गाड़ी में बिना टैक्स के सामान लेकर जाने पर 77112 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कैंटीन के साथ चाय की दुकान पर अवैध रूप से शराब की बोलतें मिलने पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।- सतवीर सिंह, शहर चौकी प्रभारी बेरी।