फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fine for fire in parali

आठ जगहों पर प्रतिबंध के बावजूद पराली में लगाई आग, चार किसानों पर जुर्माना लगाया

Tue, 29 Oct 2019 06:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
fine for fire in parali
सोनीपत। धान की कटाई का सीजन जोरों पर है, जिले में प्रतिबंध के बावजूद अब तक सात गांवों में आठ जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। जिसमें से कृषि विभाग की ओर से चार किसानों पर 2500-2500 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि अगर कोई किसान खेत में पराली जलाता है तो हरसैक उपग्रह के माध्यम से उस स्थान का चित्र लेकर डीसी कार्यालय में भेजे जा रहे हैं। जिले में अब तक सात गांवों में आठ जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं, जिनमें कुंडली, खेवड़ा, दुभेटा, सेहरी, शामड़ी बुरान, जाखौली में एक-एक और झुंडपुर में दो जगहों पर पराली जलाई गई। हरसैक उपग्रह के माध्यम से लोकेशन मिलने पर कृषि विभाग की ओर से कुंडली, खेवड़ा, सेहरी और शामड़ी बुरान में चार किसानों को नोटिस भेजकर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि पराली जलाने से हर वर्ष धुएं की समस्या पैदा हो जाती है। किसान खेतों में पराली को आग लगाते हैं और इससे पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। पशु-पक्षी प्रभावित होते हैं और इंसानों को भी दमा और कई तरह की सांस की बीमारियों हो जाती हैं। इसके साथ ही जमीन की उर्वरा शक्ति भी खत्म हो जाती है और जमीन के अंदर मौजूद मित्र कीट जलकर नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कंबाइन मशीनों में लगे स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सिस्टम के जरिए कटाई की गई फसल बारीकी कटकर जमीन पर बिछ जाती है और बाद में एक जुताई से ही खेत की मिट्टी में मिलकर उर्वरक का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed